Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और Nifty 20 मार्च को हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं। GIFT Nifty में दिख रही बढ़त से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 23,156 के स्तर पर ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
