Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौता होने पर संदेह जताए जाने के बाद डॉलर में मजबूती आई। गिफ्ट निफ्टी 123.00 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 23,155 के आसपास नजर आ रहा है। एशियाई शेयर बाज़ारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है
Stock Market : इंडोनेशियाई रुपिया और जापानी येन को छोड़कर,ज़्यादातर एशियाई मुद्राएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। इनमें भी फिलीपीन पेसो सबसे ज़्यादा गिरा है
Market news : पिछले दो दिनों से Nifty के लिए थोड़ी राहत देखने को मिली है,लेकिन इस तेज़ी के टिकने पर संदेह है। इसकी वजहें हैं तेल की बढ़ती कीमतें और इंडिया VIX का बढ़ा हुआ स्तर जो अमेरिका-ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के बीच सावधानी के मूड का संकेत दे रहा है। थोड़े समय के लिए आई इस तेज़ी के बावजूद,ओवरऑल तकनीकी बनावट कमज़ोर बनी हुई है।
बाज़ार का व्यापक रुख अभी भी सतर्कता भरा है। आने वाले सत्रों में 23,000–22,900 का दायरा एक अहम सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है। अगर इंडेक्स इस स्तर से नीचे गिरता है,तो यह सोमवार के निचले स्तर की ओर खिसक सकता है। वहीं,ऊपरी स्तर पर 23,500–23,600 का दायरा एक रुकावट (हर्डल) बन सकता है।
इस बीच,Bank Nifty के लिए 53,000 के स्तर को बचाए रखना ज़रूरी है,क्योंकि अगर यह स्तर टूटता है,तो इससे बाज़ार में गिरावट का रुख (bearish sentiment) और मज़बूत हो सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर यह तेज़ी जारी रहती है,तो ऊपरी स्तर पर 54,000–54,700 का दायरा एक मज़बूत रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
25 मार्च को, Nifty 394 अंक (1.72 प्रतिशत) बढ़कर 23,306 पर पहुंच गया,जबकि Bank Nifty 1,102 अंक (2.1 प्रतिशत) उछलकर 53,708 पर बंद हुए। मार्केट ब्रेथ पॉजिटिव रही NSE पर 2,313 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई,जबकि 697 शेयरों में गिरावट आई।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी 123.00 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 23,155 के आसपास नजर आ रहा है। इससे आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं।
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाज़ारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 123.00 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 23,155 के आसपास नजर आ रहा है। निक्केई 0.84 भी नीचे कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं,हैंग सेंग में 0.14 फीसदी की तेजी है। ताइवानी बाजार में 1.47 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। कोस्पी में भी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट 0.20 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार
गुरुवार को Nasdaq 2% से ज़्यादा गिर गया, जिससे यह साफ़ हो गया कि बाज़ार में करेक्शन हो रहा है। वहीं, S&P 500 और Dow भी 1% से ज़्यादा गिर गए। निवेशक सुरक्षित जगहों की तलाश में भागने लगे, क्योंकि उन्हें डर था कि ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इज़रायल के बीच चल रहा युद्ध और बढ़ सकता है। इस डर से तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं और महंगाई बढ़ने की चिंताएं भी बढ़ गईं। गुरुवार का दिन Nasdaq और S&P 500 के लिए 20 जनवरी के बाद से सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट वाला दिन रहा।
Dow Jones Industrial Average 469.38 अंक यानी 1.01% गिरकर 45,960.11 पर आ गया। S&P 500 में 114.74 अंकों यानी 1.74% की गिरावट आई और यह 6,477.16 पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite 521.74 अंक यानी 2.38% गिरकर 21,408.08 पर आ गया।
डॉलर इंडेक्स
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौता होने पर संदेह जताए जाने के बाद डॉलर में मजबूती आई। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 0.1% गिरकर 99.90 पर दिख रहा है।
US बॉन्ड यील्ड
10-वर्षीय U.S. ट्रेजरी और 2-वर्षीय U.S. ट्रेजरी पर यील्ड लगभग 1 बेसिस पॉइंट गिरकर क्रमशः 4.4% और 3.96% हो गई है।
एशियन करेंसी
इंडोनेशियाई रुपिया और जापानी येन को छोड़कर,ज़्यादातर एशियाई मुद्राएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। इनमें भी फिलीपीन पेसो सबसे ज़्यादा गिरा है। इसके बाद मलेशियाई रिंगिट,दक्षिण कोरियाई वॉन, ताइवानी डॉलर और चीनी रेनमिनबी का नंबर रहा।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
25 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹1,805 करोड़ के इक्विटी बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,429 करोड़ के इक्विटी खरीदे।
गोल्ड में तेजी
सोने ने अपनी गिरावट की कुछ भरपाई कर ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य-पूर्व में युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के साथ समझौता करने की अपनी समय-सीमा को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया। इससे गोल्ड में तेजी आई है। गोल्ड में 0.49 फीसदी और सिल्वर में 0.19 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतें में गिरावट देखने को मिली। एक उतार-चढ़ाव भरे हफ़्ते के बाद कीमतों में यह गिरावट तब आई,जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की बातचीत "बहुत अच्छी" चल रही है। उन्होंने घोषणा की कि वह ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले 10 दिनों के लिए रोक देंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।