Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : आज डिफेंस शेयर फोकस में रहेंगे। सरकार से 2 लाख 38 हजार करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 0.88 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 9:41 AM
Stock Market : एशियाई मुद्राओं में चीनी रेनमिनबी और जापानी येन को छोड़कर,बाकी सभी मुद्राएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। इनमें इंडोनेशियाई रुपिया सबसे ज़्यादा गिरने वाली मुद्रा है

Market news : वेस्ट एशिया युद्ध और भड़कने और हूती के जंग में कूदने से ग्लोबल मार्केट में कोहराम मच गया है। निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन गिफ्ट निफ्टी 250 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। एशियाई बाजार भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निक्केई करीब 5 फीसदी फिसला है। डाओ फ्यूचर्स भी 300 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2 फीसदी फिसले थे।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


शुक्रवार, 27 मार्च को दलाल स्ट्रीट पर 'बेयर्स'(बाजार गिराने वाले) फिर हावी हो गए। सभी सेक्टरों में बड़े पैमाने पर आई बिकवाली,रुपये की लगातार गिरती कीमत और अमेरिका-ईरान संघर्ष के शांत होने को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 2 प्रतिशत नीचे गिर गए। बाजार बंद होने पर,सेंसेक्स 1,690.23 अंक या 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,583.22 पर निफ्टी 486.85 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,819.60 पर बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 199.50 अंक यानी 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 22,646.50 के आसपास नजर आ रहा है। इससे आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए निगेटिव संकेत मिल रहे हैं।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 0.88 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं,निक्केई 3.43 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं,हैंग सेंग में 0.93 फीसदी की कमजोरी है। ताइवानी बाजार में 1.63 फीसदी की गिरावट दिख रही है। कोस्पी में भी 2.66 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। हालांकि,शांघाई कंपोजिट 0.23 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका के तीनों प्रमुख इंडेक्स सात महीने से ज़्यादा समय के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुए। इसके साथ ही, Dow ने भी इस बात की पुष्टि कर दी कि वह 'करेक्शन ज़ोन' में प्रवेश कर चुका है। मध्य-पूर्व में पिछले एक महीने से जारी युद्ध के कारण निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता लगातार कमज़ोर पड़ रही है।

Dow Jones Industrial Average 793.47 अंक (या 1.73%) गिरकर 45,166.64 पर आ गयाय़। S&P 500 में 108.31 अंकों (या 1.67%) की गिरावट दर्ज की गई और यह 6,368.85 पर बंद हुआ। वहीं Nasdaq Composite 459.72 अंक (या 2.15%) गिरकर 20,948.36 पर पहुंच गया।

Market cues : बाजार में कमजोरी का रुझान कायम, 22300 का अहम सपोर्ट टूटने पर 21700 तक फिसल सकता है निफ्टी

डॉलर इंडेक्स

सोमवार को अमेरिकी डॉलर मोटे तौर पर स्थिर रहा और जुलाई के बाद से अपनी सबसे मज़बूत मासिक बढ़त की ओर बढ़ता दिखा। निवेशक मध्य पूर्व में लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के नतीजों को लेकर चिंतित नजर आए, इससे डॉलर को सपोर्ट मिला। जिससे येन 160 के अहम स्तर से नीचे गिर गया और हस्तक्षेप की उम्मीदें बढ़ गईं। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 100.17 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

10-वर्षीय U.S. Treasury और 2-वर्षीय U.S. Treasury पर यील्ड 2 बेसिस प्वाइंट और 3 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.4% और 3.87% पर आ गई। इस महीने अब तक 10-वर्षीय U.S. Treasury यील्ड में लगभग 47 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 2-वर्षीय यील्ड 54 बेसिस प्वाइंट ऊपर चढ़ गई है।

एशियन करेंसी

एशियाई मुद्राओं में चीनी रेनमिनबी और जापानी येन को छोड़कर,बाकी सभी मुद्राएं गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। इनमें इंडोनेशियाई रुपिया सबसे ज़्यादा गिरने वाली मुद्रा है। जिसके बाद फिलीपीन पेसो,थाई बहत और ताइवान डॉलर का नंबर है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 27 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी,और ₹4,367 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹3,566 करोड़ के शेयर खरीदे।

क्रूड में उबाल,भाव @116 के पार, सोने और चांदी में गिरावट

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद लाल सागर में जंग का एक और फ्रंट खुल गया है। यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से इजरायल पर हमले से क्रूड में उबाल तेज हो गया है। ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर के पार निकल गया है। क्रूड का भा एक महीने में 60 फीसदी उछल चुका है। उधर डॉलर की मजबूती और महंगाई बढ़ने की आशंका से सोने और चांदी में दबाव दिखा है।

पांचवें हफ्ते में पहुंचा पश्चिम एशिया युद्ध, अमेरिका की ग्राउंड ऑपरेशन की पूरी तैयारी

पश्चिम एशिया युद्ध पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है। खबरों के मुताबिक ईरान में अमेरिका की ग्राउंड ऑपरेशन की पूरी तैयारी है। 3500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया पहुंच गए हैं। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है। इधर पाकिस्तान का बड़ा बयान आया है जिसमें कहा गया है कि दोनों देश बातचीत की टेबल पर आने को तैयार हैं।

रुपए को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम, बैंकों की FX पोजीशन पर लिमिट लगाई

रुपये को संभालने के लिए RBI ने बड़ा कदम उठाया है। बैंकों की फॉरेन एक्सचेंज पोजीशन पर रिर्जव बैंक ने $100 मिलियन की लिमिट लगाई है। अब बैंक हर दिन अपने पास 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर है।

2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्ताव मंजूर

आज डिफेंस शेयर फोकस में रहेंगे। सरकार से 2 लाख 38 हजार करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई Defence Acquisition Council की बैठक में ये फैसला लिया गया है। एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम,धनुष गन सिस्टम से लेकर S-400 मिसाइल सिस्टम को मंजूरी मिली है।

बहरीन के एल्युमिनियम प्लांट पर अटैक

बहरीन के एल्युमिनियम प्लांट पर ईरान के अटैक से आज नाल्को,हिंडाल्को और वेदांता के शेयर फोकस में रहेंगे। बहरीन के एल्युमिनियम प्लांट पर हमले से ग्लोबल सप्लाई पर प्रेशर बढ़ सकता है।

CMPDI की आज होगी लिस्टिंग

कोल इंडिया की सब्सिडियरी Central Mine Planning & Design Institute की आज लिस्टिंग होगी। इसका इश्यू प्राइज 172 रुपए है। IPO को रिटेल से सिर्फ 33 परसेंट सब्सक्रिप्पशन मिला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।