Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News:अमेरिका के बाजार भी सीमित दायरे में कारोबार करते दिखे हैं। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 141 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 32,859.03 पर बंद हुआ, एसएंडपी 500 23 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 4050.92 पर और नैस्डैक कंपोजिट 117.11 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 12,963 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एशिया प्रशांत के बाजारों में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। जापान का निक्केई 1.12 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market: शुक्रवार को एशिया प्रशांत के बाजारों में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। जापान का निक्केई 1.12 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, Topix 1.07 फीसदी की बढ़त पर है

Stock Market News- SGX Nifty ने मिल रहे संकेतों से लगता है कि भारतीय इक्विटी मार्केट आज सुस्त शुरुआत कर सकते हैं। एसजीएक्स निफ्टी 3 अंकों की गिरावट के साथ सपाट कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दि की बात करें तो सेंसेक्स 346 अंकों की बढ़त के साथ 57960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 150 अंकों के दायरे में घूमने के बाद 129 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी के लिए 16900 पर सपोर्ट और 17300 के स्तर पर रजिस्टेंस देखने को मिला था। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16978 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16934 और 16864 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17120 फिर 17164 और 17235 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39688 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39583 और 39413 पर स्थित हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

सीधा सौदा- कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई


अमेरिकी बाजार

अमेरिका के बाजार भी सीमित दायरे में कारोबार करते दिखे हैं। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 141 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 32,859.03 पर बंद हुआ, एसएंडपी 500 23 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 4050.92 पर और नैस्डैक कंपोजिट 117.11 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 12,963 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

शुक्रवार को एशिया प्रशांत के बाजारों में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। जापान का निक्केई 1.12 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, Topix 1.07 फीसदी की बढ़त पर है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.36 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि Kosdaq में हल्की गिरावट है। Hang Seng फ्यूचर्स भी 20309.13 की कोलेजिंग के मुकाबले 20563 पर खुलकर मजबूती दिख रहा है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

FII और DII आंकड़े

29 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1245.39 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 822.99 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

एसजीएक्स निफ्टी

एसजीएक्स निफ्टी के रुझान से भारतीय बाजार के सपाट खुलने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह के कारोबारी सत्र में एसजीएक्स निफ्टी 1 अंक यानी 0.01 फीसदीकी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं, सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स 17250 के आसपास दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।