Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : कल कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 355.90 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 77,269.40 पर और निफ्टी 121.75 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 24,119.30 पर बंद हुआ था

अपडेटेड May 05, 2026 पर 8:46 AM
Stock market news : पिछले नौ सत्रों तक नेट सेलर बने रहने के बाद,4 मई को विदेशी संस्थागत निवेशक नेट बायर बन गए

Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क,BSE सेंसेक्स और Nifty 5 मई को सुस्त शुरुआत कर सकते हैं। GIFT Nifty से भी यही संकेत मिल रहे हैं, जो 24,033 के आसपास मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

भारतीय शेयर बाजारो में सोमवार (4 मई) को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। गुरुवार को हुई भारी बिकवाली के बाद बाजार में सुधार आया। इसे अप्रैल के मज़बूत ऑटो बिक्री डेटा,कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और सकारात्मक राजनीतिक संकेतों से अच्छा सपोर्ट मिला। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 355.90 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,269.40 पर और निफ्टी 121.75 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 8.25 बजे के आसपास GIFT Nifty 31 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 24,076 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार मिलेजुले कारोबार कर रहे हैं। GIFT Nifty 31 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 24,076 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 0.38 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हैंग सेंग में भी 1.11 फीसदी की कमजोरी है। वहीं,ताइवानी बाजार में 0.10 फीसदी की गिरावट दिख रही है। कोस्पी आज बंद है। शांघाई कंपोजिट में 0.11 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट देखने को मिली। S&P 500 अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गया। S&P 500 में 0.41% की गिरावट आई और यह 7,200.75 अंकों पर बंद हुआ। Nasdaq में 0.19% की गिरावट आई और यह 25,067.80 अंकों पर क्लोज हुआ। जबकि डाओ जोन्स में 1.13% की गिरावट आई और यह 48,941.90 अंकों पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण निवेशकों की भावनाएं प्रभावित होने से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के चलते अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। छह मुद्राओं के एक बॉस्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला U.S.डॉलर इंडेक्स सोमवार को 0.3% की बढ़त दर्ज करने के बाद 98.48 पर सपाट दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड 7 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 4.43% हो गई है। जबकि 2-वर्षीय ट्रेजरी पर यील्ड 7 बेसिस पॉइंट्स से ज़्यादा बढ़कर 3.95% पर आ गई है।

एशियाई करेंसीज

एशियाई मुद्राओं ने पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जिससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। दक्षिण कोरियाई वॉन और चीनी रेनमिनबी ने 0.133% और 0.157% की मामूली बढ़त दर्ज की है,जिससे इन मुद्राओं में कुछ मजबूती का संकेत मिलता है। वहीं,जापानी येन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडोनेशियाई रुपिया 0.328% गिरा है,जो लिस्टेड मुद्राओं में सबसे बड़ी गिरावट है। इसके बाद फिलीपीन पेसो (-0.219%) और मलेशियाई रिंगिट (-0.172%) का नंबर है। थाई बहत (-0.156%) और ताइवान डॉलर (-0.070%) में भी थोड़ी गिरावट आई है। सिंगापुर डॉलर 0.016% की मामूली गिरावट के साथ काफी हद तक सपाट बना हुआ है।

कच्चे तेल की चाल

मंगलवार को तेल की कीमतों में नरमी आई है, जबकि पिछले सत्र में इनमें 6% तक की बढ़ोतरी हुई थी। यह बढ़ोतरी इस संकेत के बाद हुई थी कि अमेरिकी नौसेना ईरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के प्रमुख जलमार्ग पर लगाई गई रोक को ढीला कर रही है,जिससे मध्य-पूर्व के प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र से आपूर्ति का रास्ता खुलने की संभावना है। WTI क्रूड में 1.45 फीसदी और ब्रेंट क्रूड में 0.51 फीसदी की नरमी है।

सोने-चांदी की चाल पर एक नजर

मंगलवार को सोने की कीमतें काफी हद सपाट दिख रही हैं। कोमेक्स पर गोल्ड में 0.27 फीसदी की तेजी है। वहीं, सिल्वर में 0.14 फीसदी की तेजी आई है।

FII और DII फंड फ्लो

पिछले नौ सत्रों तक नेट सेलर बने रहने के बाद,4 मई को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट बायर बन गए और उन्होंने ₹2,835 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार सातवें सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और इक्विटी बाज़ार में ₹4,764 करोड़ का निवेश किया।

 

 

Market Trend : कल हफ्ते की शुरुआत रही पॉजिटिव, जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।