Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : बुधवार को अधिकांश बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर पड़ा है। सुबह 8.25 बजे के आसपास GIFT Nifty 147.50 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 24,256 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है

अपडेटेड May 06, 2026 पर 8:54 AM
Story continues below Advertisement
Stock market news : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतिम समझौते में हुई प्रगति की सराहना किए जाने के बाद सोने की कीमतों में और तेज़ी आई है

Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और Nifty 6 मई को बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं। GIFT Nifty से भी यही संकेत मिल रहे हैं,जो अभी लगभग 24,321 के स्तर पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने पिछले सत्र की अधिकांश बढ़त गंवा दी और 5 मई को कमजोरी के साथ बंद हुए। अलग-अलग सेक्टरों में मिले-जुले रुझान के बीच निफ्टी 24,000 के स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 251.61 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 77,017.79 पर और निफ्टी 86.50 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 24,032.80 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 8.25 बजे के आसपास GIFT Nifty 147.50 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 24,256 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। GIFT Nifty 147.50 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 24,256 के आसपास कारोबार कर रहा था है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की बढ़त दिख रही है। हैंग सेंग में भी 0.65 फीसदी की तेजी है। वहीं,ताइवानी बाजार में 0.41 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोस्पी में भी 6.16 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। शांघाई कंपोजिट में 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को S&P 500 और नैस्डैक ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्लोजिंग की। Intel और AI से जुड़े दूसरे शेयरों में तेजी से इन्हें सपोर्ट मिला। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फ़ायर भी कायम रहा और निवेशकों का ध्यान कंपनियों के मज़बूत तिमाही नतीजों पर रहा। S&P 500 इंडेक्स 0.81% चढ़कर 7,259.22 अंकों पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.03% बढ़कर 25,326.13 अंकों पर पहुंच गया। जबकि डाओ जोन्स 0.73% बढ़कर 49,298.25 अंकों पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

बुधवार को अधिकांश बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर पड़ा है, क्योंकि अमेरिका ने संकेत दिया कि वह ईरान के साथ किसी समझौते के करीब पहुंच सकता है। वहीं येन भी कमज़ोर होता हुआ उन स्तरों की ओर बढ़ता रहा,जिन पर पहले टोक्यो की ओर से हस्तक्षेप किया गया था। फिलहाल, डॉलर इंडेक्स 98.26 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर और 2-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड 1 बेसिस पॉइंट से ज़्यादा गिरकर 4.42% और 3.93% पर दिख रही है।

एशियाई करेंसीज

साउथ कोरियन वॉन सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली मुद्रा के रूप में उभरी है,जिसमें 0.682% की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद थाई बहत (0.385%), फिलीपींस पेसो (0.365%) और मलेशियाई रिंगिट (0.311%) का नंबर है।

इसके अलावा,ताइवान डॉलर (0.266%), सिंगापुर डॉलर (0.181%), चीनी रेनमिनबी (0.157%) और जापानी येन (0.152%) में भी मध्यम स्तर की बढ़त दर्ज की गई है। इसके विपरीत, इंडोनेशियाई रुपिया एकमात्र ऐसी मुद्रा रही जो कमज़ोर हुई है,जिसमें 0.172% की गिरावट आई है।

कच्चे तेल की चाल

बुधवार सुबह U.S. ऑयल फ्यूचर्स की कीमतें $2 से ज़्यादा गिर गईं। U.S. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को फिर से खोलने का अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा,ताकि यह देखा जा सके कि क्या कोई समझौता पक्का करके उस पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। फिलहाल WTI क्रूड में 1.76 फीसदी और ब्रेंट क्रूड में 1.76 फीसदी की नरमी है।

सोने-चांदी की चाल पर एक नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतिम समझौते में हुई प्रगति की सराहना किए जाने के बाद सोने की कीमतों में और तेज़ी आई है। कोमेक्स पर गोल्ड में 1.22 फीसदी की तेजी है। वहीं, सिल्वर में 2.02 फीसदी की तेजी आई है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) 5 मई को शुद्ध विक्रेता बन गए और उन्होंने ₹3,621 करोड़ के शेयर बेच दिए। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार आठवें सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और इक्विटी बाज़ार में ₹2,600 करोड़ का निवेश किया,जिससे बाजार के सेंटिमेंट को कुछ हद तक सहारा मिला।

 

 

Hot Picks : आज भी गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इस मेटल शेयर में हो सकती है जोरदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।