Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : गुरुवार को शुरुआती कारोबार में,डॉलर इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। फिलहाल यह 98.03 पर दिख रहा है। एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बुधवार को S&P 500 और Nasdaq रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए

अपडेटेड May 07, 2026 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
Stock market news : सोने और चांदी की कीमतों में लगभग एक महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों ने तेल की कीमतों पर दबाव बनाया है

Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स,BSE सेंसेक्स और Nifty 7 मई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते सुस्त शुरुआत कर सकते हैं। इस सतर्क शुरुआत का संकेत GIFT Nifty से भी मिल रहा है,जो शुरुआती कारोबार में 24,481 के स्तर के आसपास लगभग सपाट कारोबार कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

6 मई को एक उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में,भारतीय इक्विटी बाजार मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए। Nifty 24,300 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। भू-राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर उम्मीद बढ़ी जिससे बाजार के सेंटीमेंट में सुधार आया। कारोबारी सत्र के अंत में Sensex 940.73 अंक या 1.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,958.52 पर और Nifty 298.15 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,330.95 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 8.05 बजे के आसपास GIFT Nifty 67 अंक यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,452.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए निगेटिव संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। GIFT Nifty 67 अंक यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,452.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। निक्केई में 5.70 फीसदी की तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.22 फीसदी की बढ़त दिख रही है। हैंग सेंग में भी 1.53 फीसदी की तेजी है। वहीं,ताइवानी बाजार में 2.11 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोस्पी में भी 0.24 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। शांघाई कंपोजिट में 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को S&P 500 और Nasdaq रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के समाधान के संकेतों से इन्हें मजबूती मिली। S&P 500 1.46% चढ़कर 7,365.09 अंकों पर बंद हुआ। Nasdaq 2.03% बढ़कर 25,838.94 अंकों पर पहुंच गया,जबकि डाओ जोन्स 1.24% बढ़कर 49,910.59 अंकों पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में,डॉलर इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। फिलहाल यह 98.03 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-वर्षीय और 2-वर्षीय ट्रेजरी पर यील्ड में मामूली बदलाव हुआ और ये 4.34% और 3.86% पर नजर आ रहा है।

एशियाई करेंसीज

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राए मिले-जुले रुख के साथ ट्रेड करती दिख रही है। अधिकांश क्षेत्रीय मुद्राओं ने पिछली क्लोजिंग मुकाबले बढ़त दिख रही है। फिलीपीन पेसो सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है। जिसमें 0.761 प्रतिशत की मजबूती आई है। इसके बाद ताइवान डॉलर का नंबर है। इसमें 0.277 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। मलेशियाई रिंगिट,चीनी रेनमिनबी,इंडोनेशियाई रुपिया और जापानी येन में भी 0.258 प्रतिशत,0.236 प्रतिशत,0.213 प्रतिशत और 0.160 प्रतिशत की मामूली बढ़त दिख रही है। वहीं,सिंगापुर डॉलर में 0.032 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है।

दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई वॉन और थाई बहत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुए है। इनमें 0.135 प्रतिशत और 0.180 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। कुल मिलाकर,इस सत्र के दौरान ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में पॉजिटिव रुझान देखने को मिल रहा है।

कच्चे तेल की चाल

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतें $1 से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड में 1.06 फीसदी की और WTI क्रूड में 1.26 फीसदी की तेजी आई है।

सोने-चांदी की चाल पर एक नजर

सोने और चांदी की कीमतों में लगभग एक महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों ने तेल की कीमतों पर दबाव बनाया है। इससे महंगाई बढ़ने का डर कम हो गया है। कोमेक्स पर गोल्ड में 0.35 फीसदी की तेजी है। वहीं,सिल्वर में 0.65 फीसदी की तेजी आई है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 6 मई को अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 5,834 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 6,836 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

 

Defence stocks: ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस शेयरों ने दिया 37% तक रिटर्न, जानिए आगे कैसी रहेगी इनकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।