Market overview : करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 22 मई को निफ्टी 204 अंक गिरकर 24,610 पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 645 अंक गिरकर 80,952 पर बंद हुआ था। निफ्टी बैंक 134 अंक गिरकर 54,941 पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स 295 अंक गिरकर 56,325 पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया भी कल 36 पैसे कमजोर होकर 86 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत
आज भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कल कैश और वायदा में मिलाकर 11000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली थी। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त है। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। इधर ट्रंप के टैक्स बिल से US बाजारों में नवर्सनेस देखने को मिली है। डाओ ऊपर से 250 प्वाइंट टूट कर बंद हुआ था।
सन फार्मा: मुनाफा 19% गिरा, मार्जिन बढ़े
चौथी तिमाही में सन फार्मा के नतीजे मिले जुले रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 19 फीसदी की कमी आई है। लेकिन EBITDA और मार्जिन उम्मीद से ज्यादा रहे हैं। आय भी 8 फीसदी बढ़ी है।
चौथी तिमाही में FMCG दिग्गज ITC का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। 15,200 करोड़ के अन्य आय से कंपनी के मुनाफे को बूस्ट मिला है। कंपनी की रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर रही है। सिगरेट वॉल्यूम भी अनुमान के मुताबिक 5 फीसदी रहा है। लेकिन मार्जिन से निराशा हुई है। मार्जिन करीब 3.5 फीसदी घटा है।
ग्रासिम, रैमको सीमेंट के नतीजे कमजोर
ग्रासिम के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। 140 करोड़ के घाटे के अनुमान के मुकाबले कंपनी को करीब 290 करोड़ का घाटा हुआ है। मार्जिन भी घटे हैं। वहीं रैमको सीमेंट का प्रॉफिट भी 74 फीसदी घटा है। मार्जिन पर भी चोट पड़ी है।
आज निफ्टी की कंपनी JSW स्टील के नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है। साथ ही अशोक लेलैंड, ग्लेनमार्क समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
सेंसेक्स में आएंगे BEL और ट्रेंट, नेस्ले और इंडसइंड बैंक होंगे बाहर
BEL और ट्रेंट सेंसेक्स में शामिल होंगे। वहीं नेस्ले और इंडसइंड बैंक बाहर होंगे। यह बदलाव 23 जून से लागू होगा।
ट्रंप का टैक्स बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 215-214 के अंतर से पास हो गया है। बिल अब सीनेट में जाएगा जहां बदलाव की मांग संभव है। बिल को अगस्त 2025 तक पास करने का लक्ष्य है। बिल में कर्ज सीमा में $4 ट्रिलियन की बढ़ोतरी शामिल है।
अप्रैल में जापान की कोर महंगाई 3.5% रही है। अप्रैल में कोर महंगाई अनुमान 3.4% था। जापानी कोर महंगाई जनवरी 2023 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है। चावल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ी है। बैंक ऑफ जापान ने कहा है कि ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।
रेट कट पर फेड गवर्नर क्रिस्टोफर पॉवेल
क्रिस्टोफर पॉवेल ने कहा है कि ट्रेडिंग पार्टनर्स पर टैरिफ 10 फीसदी रहने की स्थिति में रेट कट संभव है। 2025 की दूसरी छमाही में रेट कट की संभावना है। ज्यादा टैरिफ से महंगाई पर असर बढ़ेगा। अगर महंगाई बढ़ी तो रेट कट संभव नहीं है।