Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार तीसरे सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 3 नवंबर को 6,836 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार तीसरे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 3,678 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
Stock market news : बुधवार को एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापानी येन 0.29% की बढ़त के साथ सबसे आगे है
Market news : 4 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों के निगेटिव रुख के साथ खुलने की संभावना है। GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में 44 अंक गिरकर 23,714 पर ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
3 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी। दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों और ऑटो, FMCG, रियल्टी तथा प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के दम पर निफ्टी 23,800 के स्तर को पार कर गया और लगभग दो महीनों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 1,225.07 अंक या 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,917.85 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 370.05 अंक या 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,810.85 पर सेटल हुआ।
US में मिड टर्म नतीजों से पहले बाजार सतर्क
अमेरिका के मिड टर्म चुनावों के नतीजों से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है। गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर 14500 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई है। FIIs ने दो दिन में इंडेक्स में करीब 40000 नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए हैं।
अमेरिकी बाजार मिले-जुले
मिडटर्म चुनाव नतीजों से पहले कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले रहे। चिप स्टॉक्स के संभलने से S&P 500 और नैस्डैक की 3 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा। एप्पल पर दबाव से डाओ फिसला है। इधर एशिया भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है।
शुरुआती रुझानों में ट्रंप को बड़ा झटका
मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका लग सकता है। रुझानों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट्स को बड़ी बढ़त मिली है। सीनेट में भी डेमोक्रेट्स का दबदबा दिख रहा है। जॉर्जिया, फ्लोरिडा और न्यू हैम्पशायर में इनकी जीत हुई है।
ईरान-US के बीच सुलह की कोशिशें, क्रूड@$104
ईरान-US के बीच सुलह करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कतर के नए प्रस्तावों पर चर्चा जारी है। ईरान ने कहा है कि गेंद अमेरिका के पाले में है। युद्ध रोकना है या नहीं वो तय करें। कच्चा तेल 104 डॉलर के करीब है।
ल्यूपिन के अनुमान से अच्छे नतीजे
दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 22% घटा है। मार्जिन भी 33% से घटकर 26 परसेंट हुए हैं। आय 11 परसेंट बढ़ी है। हालांकि दोनों आंकड़े अनुमान से अच्छे रहे हैं। US कारोबार का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक रहा है।
NSE Q2: मुनाफे में 17% की कमी, MCX के नतीजे अच्छे
देश के सबसे बड़े एक्सचेंज NSE ने लिस्टिंग के बाद पहली बार नतीजे जारी किए हैं। तिमाही आधार पर मुनाफा 17 परसेंट से ज्यादा घाटा है। रेवेन्यू में भी 11 परसेंट की कमी आई है। मार्जिन पर 2 परसेंट का दबाव दिखा है। उधर MCX ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। तिमाही आधार पर प्रॉफिट 10 परसेंट बढ़ा है। रेवेन्यू और मार्जिन में भी उछाल आया है।
BSE, अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आज
निफ्टी की दो कंपनियां BSE और अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आज आएंगे। BSE का मुनाफा पांच परसेंट घट सकता है। मार्जिन पर भी हल्का दबाव संभव है। साथ ही डाबर,कमिंस,नायिका समेत वायदा के 10 कंपनियों के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा।
एशियाई मुद्राओं में बढ़त
बुधवार को एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापानी येन 0.29% की बढ़त के साथ सबसे आगे है। इसके बाद सिंगापुर डॉलर (0.13%), तथा दक्षिण कोरियाई वॉन और मलेशियाई रिंगित (दोनों 0.13%) का नंबर है। वहीं, चीनी रेनमिनबी 0.36% की गिरावट के साथ सबसे कमजोर है। इसके बाद फिलीपीन पेसो (0.08%), ताइवान डॉलर (0.05%) और इंडोनेशियाई रुपिया (0.02%) का नंबर है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 3 नवंबर को 6,836 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगातार तीसरे सत्र में बिकवाली जारी रखी और 3,678 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
US बॉन्ड यील्ड
बेंचमार्क US 10-ईयर ट्रेजरी और 2-ईयर बॉन्ड यील्ड 5 बेसिस पॉइंट्स से अधिक गिरकर 4.9% और 4.57% पर आ गई है।
डॉलर इंडेक्स
बुधवार को अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजों से पहले,डॉलर में अधिकांश प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशक डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहने की उम्मीद कर रहे हैं। बुधवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स 101.57 पर ट्रेड कर रहा था।