Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: मजबूत एशियाई संकेतों और पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी अहम सेक्टर्स में आई खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स कल 595 अंक बढ़कर 64,959 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 181 अंक उछलकर 19,412 पर बंद हुआ था। इसमें डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो 100 के साथ-साथ 21 डे ईएमए को भी पार कर गया

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : 06 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 549.37 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 595.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News : 07 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी के हल्की कमजोरी के साथ खुलने को संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी करीब 7 अंकों की गिरावट के साथ बाजार के लिए निगेटिव संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो मजबूत एशियाई संकेतों और पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी अहम सेक्टर्स में आई खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स 595 अंक बढ़कर 64,959 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 181 अंक उछलकर 19,412 पर बंद हुआ था। इसमें डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो 100 के साथ-साथ 21 डे ईएमए को भी पार कर गया।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19,338 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19,311 और 19,268 पर अगले सपोर्ट मिल सकते हैं। ऊपर की तरफ इसके लिए 19,425 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 19,452 और 19,495 पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 6.5 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए कमजोर संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19,473 अंक का हाई बनाने के बाद 19,465 अंक पर कारोबार कर रहा है।

07 नवंबर को आने वाले नतीजे

आज 07 नवंबर को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, श्री सीमेंट, अल्केम लेबोरेटरीज, अनुपम रसायन इंडिया, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, अपोलो टायर्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, कोचीन शिपयार्ड, क्रिसिल, कमिंस इंडिया, दिलीप बिल्डकॉन, देवयानी इंटरनेशनल, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन, ज्योति लैब्स, इन्फो एज (इंडिया), अपडेटर सर्विसेज, ज़ैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज और ज़ाइडस लाइफसाइंसेज के 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

FII और DII आंकड़े

06 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 549.37 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 595.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने 7 नवंबर के लिए अपनी F&O प्रतिबंध सूची में GNFC (गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स) को बरकरार रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स भी हल्के कमजोर नजर आ रहे हैं। लेकिन अमेरिकी बाजार कल लगातार सातवें दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे थे। निवेशकों को इस सप्ताह पॉलिसी मेकर्स के गाइडेंस का इंतजार है। कल डॉव 35 अंक एस&पी 500 इंडेक्स 8 अंक और नैस्डेक 40 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ था। इस बीच, इस हफ्ते की 3 ईयर और 10 ईयर बांड में लगभग 112 बिलियन डॉलर की बांड नीलामी से पहले, 10 ईयर बांड की उपज 4.668 फीसदी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

अनुमान से अच्छे रहे HPCL के नतीजे

दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का मुनाफा 17 फीसदी तो रेवेन्यू 14 फीसदी घटा है। लेकिन ये दोनों आंकड़े अनुमान से कहीं बेहतर रहे हैं। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार दिखा है।

Trade setup for today : Nifty में जल्द 19600 का स्तर मुमकिन, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

5% डिस्काउंट पर बजाज फाइनेंस का QIP

बजाज फाइनेंस ने 8800 करोड़ रुपये का QIP इश्यू लॉन्च किया है। इस इश्यू का फ्लोर प्राइस 5 फीसदी तक के डिस्काउंट के साथ 7534 रुपये तय किया गया है।

आज आएंगे पावरग्रिड के नतीजे, वायदा की 9 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार

निफ्टी की कंपनी पावर ग्रिड के Q2 नतीजे आज आएंगे। कंपनी का मुनाफा 6 फीसदी तो रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही आज अपोलो टायर, ट्रेंट, दीपक नाइट्राइट समेत वायदा में शामिल 9 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।