Trade setup for today : Nifty में जल्द 19600 का स्तर मुमकिन, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup : पिछले तीन कारोबारी सत्रों का ओपनिंग अपसाइड गैप बरकरार है। मार्केट के इस ऐक्शन से 26 अक्टूबर को 18837 के निचले स्तर से आई तेजी के बाद बाजार में एक निर्णायक उछाल का संकेत मिलता है। निफ्टी ने सोमवार को 19,250 पर स्थित रजिस्टेंस को तेजी के साथ पार कर लिया। अब ये शॉर्ट टर्म में 19,550-19,600 के स्तर पर स्थित अगले ओवरडेड रजिस्टेंस को भी पार करता दिख सकता है
Trade setup : 19300 की स्ट्राइक पर 82.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा
Trade setup : बाजार में कल लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स मजबूती के साथ 19,250-19,300 के जोन को पार कर गया। लेकिन सवाल ये है कि क्या आगे भी ये तेजी जारी रहेगी? बाजार जानकारों का कहना है कि अब सभी की नजरें 19,450 के स्तर पर स्थित 50-day EMA (exponential moving average) पर लगी हुई है। अगर निफ्टी इस स्तर को पार कर लेता है तो फिर इसमें 19,550-19,600 की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं निफ्टी के लिए 19,300 पर सपोर्ट दिख रहा है।
अच्छे एशियाई संकेतों और पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी अहम सेक्टरों में आई खरीदारी के कारण 06 नबंर को बीएसई सेंसेक्स 595 अंक बढ़कर 64,959 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 181 अंक उछलकर 19,412 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर 100 के साथ-साथ 21-डे ईएमए को पार करते हुए एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। बाजार का दायरा भी तेजड़ियों के पक्ष में रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.9 फीसदी और 1.4 फीसदी की बढ़त हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों का ओपनिंग अपसाइड गैप बरकरार है। मार्केट के इस ऐक्शन से 26 अक्टूबर को 18837 के निचले स्तर से आई तेजी के बाद बाजार में एक निर्णायक उछाल का संकेत मिलता है। निफ्टी ने सोमवार को 19,250 पर स्थित रजिस्टेंस को तेजी के साथ पार कर लिया। अब ये शॉर्ट टर्म में 19,550-19,600 के स्तर पर स्थित अगले ओवरडेड रजिस्टेंस को भी पार करता दिख सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 19,320 पर सपोर्ट दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19,338 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19,311 और 19,268 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19,425 फिर 19,452 और 19,495 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43,472 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43,417 और 43,328 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43,650 फिर 43,705 और 43,795 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
वीकली बेसिस पर 19500 की स्ट्राइक पर 70.13 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 17.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19,200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
19,300 की स्ट्राइक पर 82.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19,300 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 57.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Hindustan Unilever, Tata Consultancy Services, ICICI Prudential Life Insurance Company, Reliance Industries और Coromandel International के नाम शामिल हैं।
68 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 68 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें JK Cement, Ramco Cements, ONGC, Bharat Forge और Deepak Nitrite के नाम शामिल हैं।
10 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, Power Finance Corporation, Titan Company, DLF और Shriram Finance के नाम शामिल हैं।
19 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 19 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Bata India, Bank of Baroda, Pidilite Industries, Aditya Birla Capital और State Bank of India के नाम शामिल हैं।
90 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 90 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Muthoot Finance, Dr Lal PathLabs, Bajaj Finance, Max Financial Services और Polycab India के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।