Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार दूसरे सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 12 नवंबर को 7,830 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मीशो में आज करीब पौने 1200 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। सॉफ्टबैंक की एंटिटी एक परसेंट हिस्सा बेच सकती है

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : महंगाई की रफ्तार तेज हो गई है। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर दो साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई। खाने-पीने की चीजों के अलावा फूड एंड बेवरेज और हेल्थ की महंगाई ने बजट बिगाड़ा है

Market news : 13 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों के सपाट से निगेटिव स्तर पर खुलने के आसार हैं। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों को देखते हुए ऐसा ही लग रहा है जो शुरुआती कारोबार में 25,254.50 के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बाजार के लिए कमजोर संकेत हैं। कच्चा तेल, US बॉन्ड यील्ड और घरेलू मंहगाई से टेंशन बढ़ी है। हालांकि FIIs की खरीदारी कायम है। कल भी इन्होंने करीब 8000 करोड़ की खरीदारी की। 10 दिनों में FIIs की 77000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी देखने को मिली है।

मार्केट ओवरव्यू

12 नवंबर को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी, बैंकिंग और मीडिया शेयरों में खरीदारी के दम पर, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त का सिलसिला बरकरार रखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 31.61 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,911.01 पर और निफ्टी 44.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,299.35 पर बंद हुआ।


ईरान पर ट्रंप के बयान के बाद क्रूड उबला

ईरान पर ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल में उबाल देखने को मिला है। यह 96 डॉलर के करीब पहुंच गया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को ईरान से किसी डील की जरूरत नहीं है। ईरान का पैसा और हॉर्मूज स्ट्रेट दोनों पर उनका कब्जा रहेगा।

US में दरें बढ़ने के डर से US मार्केट गिरे, एशिया में मजबूती

US में दरे बढ़ने के डर और बॉन्ड यील्ड में उछाल से अमेरिकी बाजारों के सेंटिमेंट बिगड़े है। कल अमेरिकी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 5 परसेंट के ऊपर आ गई है। इधर एशिया में मजबूती के साथ कामकाज हो रहा है। कोस्पी और निक्केई 2 परसेंट तक ऊपर भागे हैं।

NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग का इस्तीफा, कोलेट क्रेस बने अंतरिम CEO

NVIDIA के को-फाउंडर और CEO जेनसेन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया है। चीनी जासूस के बाद दो और महिला कर्मचारियों से संबंधों के बाद इन्होंने पद छोड़ा है। कोलेट क्रेस कंपनी की अंतरिम CEO बनी हैं। इस्तीफे के बाद NVIDIA का शेयर 4% से ज्यादा फिसला है। यह शेयर डेढ़ महीने में 36% टूट चुका है।

वोडाफोन आइडिया का बढ़ा घाटा, कैपेक्स बढ़ने का असर

दूसरी तिमाही में वोडाफोन आइडिया का घाटा 60% बढ़कर करीब 6000 करोड़ पर पहुंच गया है। दोगुने कैपेक्स की वजह से घाटा बढ़ा है। हालांकि एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी ARPU और रेवेन्यू में बढ़त दिखी है। वहीं मणप्पुरम फाइनेंस का प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। ब्याज से कमाई 45% बढ़ी है।

हिताची एनर्जी का मुनाफा बढ़ा, OIL इंडिया का मुनाफा बढ़ा,मार्जिन फिसला

दूसरी तिमाही में हिताजी एनर्जी का मुनाफा 21% बढ़ा है। लेकिन मार्जिन अनुमान से काफी कम रहा है। वहीं OIL इंडिया का प्रॉफिट 21% घटा है। मार्जिन पर भी तगड़ी मार दिखी है।

निफ्टी की तीन कंपनियों के नतीजे आज

आज निफ्टी की तीन कंपनियों आयशर मोटर्स,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और ग्रासिम के Q2 नतीजे आएंगे। आयशर मोटर्स का मुनाफा 21% बढ़ सकता है। हालांकि मार्जिन पर थोड़ा दबाव संभव है। साथ ही ABB और INOX WIND के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा।

मीशो में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव

मीशो में आज करीब पौने 1200 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। सॉफ्टबैंक की एंटिटी एक परसेंट हिस्सा बेच सकती है। इसकी फ्लोर प्राइस 3 परसेंट डिस्काउंट पर करीब 246 रुपए प्रति शेयर है।

दो साल के ऊपरी स्तर पर रिटेल महंगाई

महंगाई की रफ्तार तेज हो गई है। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर दो साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई। खाने-पीने की चीजों के अलावा फूड एंड बेवरेज और हेल्थ की महंगाई ने बजट बिगाड़ा है। अक्टूबर में महंगाई दर 5.54 परसेंट से बढ़कर 6.09 परसेंट पहुंच गई। महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने-पीने के सामानों की कीमतों में उछाल रहा। खाद्य महंगाई दर 7.74 परसेंट से बढ़कर 8.94 परसेंट पर जा पहुंची,वहीं ग्रामीण महंगाई दर 6.63 परसेंट, जबकि शहरी महंगाई 5.41 परसेंट दर्ज की गई। फूड एंड बेवरेजेज महंगाई भी 7.36 परसेंट से बढ़कर 8.51 परसेंट हो गई, तो कपड़ा, जूता चप्पल महंगाई 3.93 परसेंट से बढ़कर 4.96 परसेंट पर रही। साथ ही हेल्थ महंगाई दर 1.40 परसेंट से बढ़कर 2.05 परसेंट रही।

विदेशी निवेश के आंकड़े

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार दूसरे सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 12 नवंबर को 7,830 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 10वें सत्र में भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 6,331 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

Market View : जरूरत से ज्यादा खिंच चुके बाजार में अब मुनाफावसूली संभव, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।