Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 16 दिसंबर को अपनी बिकवाली जारी रखी और 2381 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1077 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 49,548.00 के आसपास दिख रहा है

Market news : भारत को लेकर ट्रंप का बयान और क्रूड आज बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर होगा। यूएस प्रेसिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिका का अहम पार्टनर है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशिया भी मिलाजुला दिख रहा है। उधर नवंबर में कमजोर जॉब डाटा से अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा है। डाओ कल 300 प्वाइंट फिसला। टेस्ला में तेजी से नैस्डैक में मामूली तेजी दिखी।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

5 साल के निचले स्तर पर क्रूड, सोने में मजबूती


रूस और यूक्रेन के बीच संभावित PEACE DEAL से कच्चे तेल में गिरावट आई है। क्रूड का भाव 5 साल के निचले स्तर पर दिख रहा है। ब्रेंट 59 डॉलर के नीचे आ गया है। उधर सोने में मजबूती है। COMEX GOLD 4350 डॉलर के करीब दिख रहा है।

एक जनवरी से वन नेशन, वन टैरिफ, PNGRB ने बड़े रिफॉर्म को दी मंजूरी

CNG और PNG पर अगले साल एक जनवरी से One Nation, One Grid, One Tariff लागू होगा। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटर PNGRB ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन को मंजूरी दे दी है। टैरिफ के जोन घटाकर सिर्फ दो किए गए हैं।

लोकसभा में पास हुआ बीमा बिल, बीमा में 100% FDI का रास्ता साफ

लोकसभा में Insurance Amendment Bill पास हो गया है। अब बीमा सेक्टर में FDI की सीमा बढ़कर 100% होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनियां भारत में सीधा निवेश कर सकेंगी।

Akzo Nobel में आज ब्लॉक डील संभव

AKZO NOBEL में आज 1290 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। IMPERIAL CHEMICAL INDUSTRIES 9 परसेंट हिस्सा बेच सकता है। 13 परसेंट डिस्काउंट पर 3,150 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय की गई है।

Market Cues : 26100 से नीचे बने रहने तक निफ्टी में जारी रह सकता है कंसोलीडेशन, 25750 पर अहम सपोर्ट

आज खुलेगा IOB का OFS

आज से Indian Overseas Bank का OFFER FOR SALE नॉन-रिटेल के लिए खुलेगा। सरकार 3 परसेंट तक हिस्सेदारी बेचेगी। OFS का फ्लोर प्राइस 34 रुपए प्रति शेयर है।

ओला इलेक्ट्रिक: भाविश ने 2.6Cr शेयर बेचे

ओला इलेक्ट्रिक के को फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के 2.6 Cr शेयर बेचे हैं। करीब 35 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कल 92 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील हुई है। कंपनी में भाविश की करीब 30 परसेंट हिस्सेदारी है।

SEBI की आज अहम बोर्ड बैठक

मार्केट रेगुलेटर SEBI की आज अहम बोर्ड बैठक होने वाली है। इसमें एक्सपेंस रेश्यो और ब्रोकरेज से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा संभव है। रिटेल भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर भी बातचीत हो सकती है।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को नैस्डैक रिकवर होकर ऊपर बंद हुआ, जबकि S&P 500 और डॉव हेल्थकेयर और एनर्जी स्टॉक्स में गिरावट के कारण नीचे बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 302.30 पॉइंट्स या 0.62% गिरकर 48,114.26 पर आ गया, S&P 500 16.25 पॉइंट्स या 0.24% गिरकर 6,800.26 पर आ गया और नैस्डैक कम्पोजिट 54.05 पॉइंट्स या 0.23% बढ़कर 23,111.46 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 49,548.00 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की कमजोरी है। ताइवान का बाजार 0.62 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। कोस्पी में भी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई कम्पोजिट 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 3,834.30 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 16 दिसंबर को अपनी बिकवाली जारी रखी और 2381 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने उसी दिन 1077 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।