Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 16 दिसंबर को अपनी बिकवाली जारी रखी और 2381 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1077 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 9:24 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कामकाज कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 49,548.00 के आसपास दिख रहा है

Market news : भारत को लेकर ट्रंप का बयान और क्रूड आज बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर होगा। यूएस प्रेसिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत अमेरिका का अहम पार्टनर है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशिया भी मिलाजुला दिख रहा है। उधर नवंबर में कमजोर जॉब डाटा से अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा है। डाओ कल 300 प्वाइंट फिसला। टेस्ला में तेजी से नैस्डैक में मामूली तेजी दिखी।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

5 साल के निचले स्तर पर क्रूड, सोने में मजबूती

रूस और यूक्रेन के बीच संभावित PEACE DEAL से कच्चे तेल में गिरावट आई है। क्रूड का भाव 5 साल के निचले स्तर पर दिख रहा है। ब्रेंट 59 डॉलर के नीचे आ गया है। उधर सोने में मजबूती है। COMEX GOLD 4350 डॉलर के करीब दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें