Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : 23 नवंबर को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार चौथे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 2,760 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इसके विपरीत विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार दसवें सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 5,672 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे
Stock market news : बुधवार को अमेरिकी डॉलर ने थोड़ी राहत ली है। यह राहत महंगाई और विकास दर के आंकड़ों के आने से पहले मिली है
Market news : GIFT निफ्टी के संकेतों को देखते हुए लगता है कि 25 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत अच्छी रह सकती है। GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 25,739 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
23 नवंबर को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क की लगातार दो दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया और वे गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई,जो लगभग पांच महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में व्यापक बिकवाली के कारण बेंचमार्क नीचे आ गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 प्रतिशत गिरकर 82,435.99 पर आ गया और निफ्टी 450.95 अंक या 1.75 प्रतिशत गिरकर 25,349.65 पर आ गया।
दिसंबर सीरीज के पहले दिन बाजार के लिए अच्छे संकेत
दिसंबर सीरीज के पहले दिन बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं। AI रैली पर ब्रेक लगा है और क्रूड के 90 डॉलर तक फिसलने से सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं गिफ्ट निफ्टी में 230 अंकों का उछाल देखने को मिला है। कैश में सोमवार को FIIs की 5700 करोड़ की खरीदारी हुई। नवंबर में अब तक करीब सवा लाख करोड़ की खरीदारी हो चुकी है।
सोमवार की तूफानी तेजी के बाद कल US में प्रेशर
सोमवार की तूफानी तेजी के बाद कल US में प्रेशर देखने को मिला। Nasdaq और S&P में दबाव दिखा। Nvidia और Anthropic में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है। Anthropic IPO प्राइस के नीचे फिसल गया। हालांकि डाओ तेजी के साथ बंद हुआ। 2 दिनों में डाओ करीब 2000 प्वाइंट उछला है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 परसेंट के नीचे आ गई है।
AI शेयरों में मुनाफावसूली से एशिया में दबाव
AI शेयरों में मुनाफावसूली और टैरिफ वापसी की चिंता से एशियाई बाजारों में कमजोरी आई है। कोरिया और ताइवान को बाजार 5-5% नीचे हैं। जापान का बाजार निक्केई भी 3 परसेंट टूटा है।
हुआंग की NVIDIA में वापसी, सोमवार को NVIDIA का शेयर 30% उछला
जेनसेन हुआंग की NVIDIA में वापसी हो गई है। उन्होंने फिर से CEO की कमान संभाल ली है। कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है। सोमवार को NVIDIA का शेयर 30% तक उछला। ट्रंप ने जेनसेन हुआंग को नेशनल ट्रेजर बताया है।
एशियाई मुद्राओं में बढ़त
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं का कारोबार मिला-जुला दिख रहा है। इंडोनेशियाई रुपया, दक्षिण कोरियाई वॉन, जापानी येन, थाई बाहत और ताइवान डॉलर में गिरावट आई है। ताइवान डॉलर का प्रदर्शन सबसे खराब नजर आ रहा है, जिसमें 0.249 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद इंडोनेशियाई रुपया 0.148 प्रतिशत और दक्षिण कोरियाई वॉन 0.113 प्रतिशत नीचे आ गया है। जापानी येन और थाई बाह्त में 0.019 प्रतिशत और 0.021 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है।
दूसरी ओर फिलीपीन पेसो में 0.165 प्रतिशत की बढ़त है, जिससे यह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा बन गई है। जबकि मलेशियाई रिंगित में 0.134 प्रतिशत की तेजी आई है। चीनी रेनमिनबी और सिंगापुर डॉलर में भी 0.044 प्रतिशत और 0.008 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
विदेशी निवेशकों का रुख
23 नवंबर को, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार चौथे सत्र में भी बिकवाली जारी रखी और 2,760 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं दूसरी ओर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दसवें सत्र में भी खरीदारी जारी रखी और 5,672 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
US बॉन्ड यील्ड
10-वर्षीय और 2-वर्षीय ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड में 1 बेसिस पॉइंट से अधिक की गिरावट आई है। ये क्रमशः 4.91% और 4.67% पर आ गई है।
डॉलर इंडेक्स
बुधवार को अमेरिकी डॉलर ने थोड़ी राहत ली है। यह राहत महंगाई और विकास दर के आंकड़ों के आने से पहले मिली है। दिसंबर में फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक होने वाली है, जिसमें ब्याज दरें बढ़ने की 97% संभावना जताई जा रही है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र में 0.44% की गिरावट के बाद 103.85 पर दिख रहा है। यूरो 0.03% गिरकर 1.0961 डॉलर पर आ गया है।
F&O में ACUTAAS CHEM, APAR IND की होगी एंट्री
आज दिसंबर सीरीज की शुरुआत से वायदा में ACUTAAS CHEM और APAR IND की एंट्री होगी। वहीं IEX और IREDA इससे बाहर होंगे। F&O में कुल शेयरों की संख्या 218 पर बरकरार रहेगी।
TVS पारिवारिक विवाद और गहराया
TVS में पारिवारिक विवाद और गहरा गया है। वेणु श्रीनिवासन ने बेटी लक्ष्मी वेणु के बंटवारे का नोटिस खारिज कर दिया है। कंपनी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि पारिवारिक समझौता अंतिम और पक्का है।