Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कामकाज हो रहा है। निक्केई और कोस्पी में मजबूती है। US फ्यूचर्स भी ऊपर है। कल थैंक्स गिविंग डे के मौके पर US मार्केट बंद थे। आज भी आधे दिन का कामकाज ही होगा

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 8:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Today:अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड लगभग 4 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 4.89% हो गई है। और 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 2 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 4.66% पर पहुंच गई है

Market news : गिफ्ट निफ्टी के संकेतों को देखते हुए,27 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। कच्चे तेल में उबाल से सेंटिमेंट नरम है। गिफ्ट निफ्टी करीब 60 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि FIIs की खरीदारी जारी,कल कैश और फ्यूचर्स मिलाकर करीब 7100 करोड़ की खरीदारी हुई।

यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


26 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स दोपहर के नुकसान से उबरते हुए लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 390.31 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,328.59 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 65.25 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,884.50 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में तेजी, US फ्यूचर्स भी ऊपर

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कामकाज हो रहा है। निक्केई और कोस्पी में मजबूती है। US फ्यूचर्स भी ऊपर है। कल थैंक्स गिविंग डे के मौके पर US मार्केट बंद थे। आज भी आधे दिन का कामकाज ही होगा।

एल्युमीनियम सप्लाई का संकट गहराया

एल्युमीनियम सप्लाई का संकट गहरा गया है। US-ईरान और रुस यूक्रेन वॉर की वजह से LME वेयरहाउस का स्टॉक 51% घटा है। तत्काल डिलीवरी और तीन महीने के डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट के बीच का प्राइस स्प्रेड 1988 के बाद सबसे ज्यादा हो गया है। इसके चलते आज हिंडाल्को, वेदांता और नाल्को जैसे मेटल शेयरों पर एक्शन संभव है।

बॉन्ड मार्केट में NSE की एंट्री का रास्ता साफ

बॉन्ड मार्केट में अब NSE का कदम पड़ने वाला है। इसके लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स फ्यूचर्स लॉन्च करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए SEBI के बाद RBI से हरी झंडी मिल गई है।

महानदी कोलफील्ड्स की आज होगी लिस्टिंग

कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स की लिस्टिंग आज होगी। इसकी इश्यू प्राइस 136 रुपए है। यह आईपीओ डेढ़ गुना भरा था।

30 नवंबर से मॉनसून सत्र की अगली बैठक

सरकार ने संसद की बैठक बुलाई है। स्पीकर और चेयरमैन से कहा है कि 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक बुलाई जाए। सरकार के जरूरी कामकाज को इसका एजेंडा बताया गया है।

विदेशी निवेशकों का रुख

26 नवंबर को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,630 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 12वें सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 5,843 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड लगभग 4 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 4.89% हो गई है। और 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 2 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 4.66% पर पहुंच गई है।

डॉलर इंडेक्स

शुक्रवार को छुट्टियों के कारण कम कारोबार के बीच, अमेरिकी डॉलर अपने 22 महीने के उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे कारोबार कर रहा है। AI से जुड़े ट्रेड को लेकर पैदा हुए संदेहों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, ऐसे में ट्रेडर्स बाजार की दिशा समझने के लिए इक्विटी मार्केट की ओर देख रहे हैं। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 103.8 पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।