Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : दूसरी तिमाही में HLC टेक के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। रेवेन्यू में तीन तो मुनाफे में 11% की बढ़त दिखी। मार्जिन का आंकड़ा उम्मीद से अच्छा रहा। Advanced AI से रेवेन्यू 29% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर रही

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 8:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का 17 से 22 अक्टूबर के बीच भारत और सेंट्रल एशिया का दौरा होगा। ये मुंबई और जामनगर भी जाएंगे

Market news : बाजार के सेंटिमेंट कमजोर हैं। गिफ्ट निफ्टी में 70 प्वाइंट का दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि FIIs की कैश और वायदा मिलाकर 4200 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी देखने को मिली है। उधर अमेरिकी बाजार में कल हल्का दबाव दिखा। सुबह एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने के मिल रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

मंगलवार के सेशन में बुल्स ने जबरदस्त वापसी की और निफ्टी 22,700 के ऊपर बंद हुआ। इसमें IT शेयरों की अहम भूमिका रही,जिन्हें HCL टेक्नोलॉजीज के अच्छे तिमाही नतीजों से सहारा मिला। बाजार ने शुरुआती घंटों में हुई गिरावट की भरपाई कर ली और उतार-चढ़ाव के बावजूद ज़्यादातर समय बढ़त के साथ कारोबार किया। आखिरी घंटे में तेजी और बढ़ गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज़ ट्रांज़ैक्शन टैक्स (STT) पर पॉजिटिव बातें कहीं,जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,109.10 अंक या 1.54 प्रतिशत बढ़कर 73,033.78 पर और निफ्टी 358.60 अंक या 1.60 प्रतिशत बढ़कर 22,721.95 पर बंद हुआ।


अनुमान के आसपास रहे HCL टेक के नतीजे

दूसरी तिमाही में HLC टेक के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। रेवेन्यू में तीन तो मुनाफे में 11% की बढ़त दिखी। मार्जिन का आंकड़ा उम्मीद से अच्छा रहा। Advanced AI से रेवेन्यू 29% बढ़कर 219 मिलियन डॉलर पर रही। कंपनी ने पूरे कारोबारी साल के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस का लोअर रेंज 1%-4% से बढ़ाकर 2.5%-4% कर दिया है।

हूती हमले के बाद कच्चे तेल में भड़की आग

कच्चे तेल और मजबूत डॉलर की टेंशन बरकरार है। हूती के अरामको हेडक्वार्टर पर हमले के बाद ब्रेंट 107 के पार चला गया है। डॉलर इंडेक्स भी 102 के ऊपर है। सोने-चांदी में भी दबाव देखने को मिल रहा है।

टाटा एलेक्सी: Q2 में मुनाफा फ्लैट, आय में बढ़त

दूसरी तिमाही में टाटा एलेक्सी के नतीजे अनुमान के करीब रहे हैं। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है। प्रॉफिट के नंबर्स फ्लैट रहे हैं। लेकिन मार्जिन में करीब 70 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है।

वायदा की तीन कंपनियों के नतीजे आज

आज वायदा में शामिल केनरा बैंक, BHEL और ICICI लोम्बार्ड के नतीजे आएंगे। दूसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज से कमाई यानी NII 17% से ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं इसका मुनाफा फ्लैट रह सकता है। असेट क्वॉलिटी में भी सुधार दिख सकता है। वहीं BHEL का प्रॉफिट 78% बढ़ सकता है।

Hyundai Motor की भारत में बड़े निवेश की तैयारी

Hyundai Motor ग्रुप की भारत में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा के निवेश की तैयारी है। कंपनी 2032 तक मैन्युफैक्चरिंग और R&D में ये बड़ा निवेश करेगी। PM मोदी के साथ बैठक में Hyundai Motor Group के Executive Chair Euisun Chung ने निवेश का इरादा जताया है।

मुंबई एयरपोर्ट: फ्लाइट कटौती कुछ समय के लिए टला

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में कटौती को लेकर अदानी एयरपोर्ट्स और एयरलाइंस की बैठक सकारात्मक रही। सूत्रों के मुताबिक,एयरलाइंस विंटर शेड्यूल तय योजना के मुताबिक ही ऑपरेट करेंगे। 265 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने का प्रस्ताव फिलहाल टल गया है। 28 अक्टूबर को स्टेकहोल्डर्स की अगली बैठक होगी।

US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का 17 से 22 अक्टूबर के बीच भारत और सेंट्रल एशिया का दौरा होगा। ये मुंबई और जामनगर भी जाएंगे। आर्थिक और एनर्जी कॉपरेशन पर चर्चा होगी।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

13 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 13वें सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और लगभग 1,300 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हालांकि बिकवाली की रफ़्तार धीमी रही। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने खरीदारी का समर्थन जारी रखा और इस सेशन के दौरान 2,439 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर खरीदे।

 

 

Market cues : मंदड़ियों के कमजोर पड़ने के मिल रहे संकेत, 22800–22900 के पार जाने पर निफ्टी में आएगी तेजी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।