Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : दूसरी तिमाही के नतीजों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। निफ्टी की चार कंपनियां इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डीज और JSW स्टील आज अपने रिजल्ट पेश करेंगी। इंफोसिस की कॉन्सटैंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ 1.4% रह सकती है

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 7:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : AI खर्च को लेकर चिंता से अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। टेक शेयरों में भारी बिकवाली से नैस्डैक ढ़ाई परसेंट से ज्यादा फिसला है

Market news : US में AI ट्रेड रिवर्सल और बॉन्ड यील्ड में नरमी से हमारे बाजारों के सेंटिमेंट अच्छे हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 100 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। AI शेयरों में बिकवाली और Safe-haven demand से बॉन्ड यील्ड 5 परसेंट के नीचे फिसला है। इधर एशिया में दबाव है। दक्षिण कोरिया का बाजार कोस्पी 2 परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

22 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गईं, जिससे निफ्टी 22,700 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 460.30 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,249.39 पर, और निफ्टी 123.70 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ।


टेक शेयरों में भारी बिकवाली से US में गिरावट

AI खर्च को लेकर चिंता से अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। टेक शेयरों में भारी बिकवाली से नैस्डैक ढ़ाई परसेंट से ज्यादा फिसला है। इंटेल, AMD, माइक्रॉन और NVIDIA जैसे शेयर 4 से 8 परसेंट तक टूटे, लेकिन सॉफ्टवेयर कंपनियों में 8% तक तेजी दिखी। विप्रो और इंफोसिस के ADR 4% तक ऊपर जाते दिखे हैं।

कच्चे तेल में तेजी, सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

कच्चे तेल में उबाल जारी है। ब्रेंट 5 महीने की ऊंचाई पर आ गया है। यह 113 डॉलर के पार चला गया है। सऊदी ठिकानों पर लगातार हो रहे हूती हमलों और ट्रंप के ईरान पर संभावित मिलिट्री एक्शन से टेंशन बढ़ी है। इधर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर चांदी 2 लाख रुपए के नीचे आ गई है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को बंपर रिस्पॉन्स

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को हर कैटेगरी में बंपर रिस्पॉन्स मिला है। दूसरे दिन यह इश्यू 5.5 गुना भरा। अब तक कुल 3.73 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं हैं। इसका QIB सेगमेंट करीब 13 गुना भरा है। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में आज निवेश का आखिरी दिन है। 28 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग होगी।

कोलगेट के नतीजे उम्मीद से खराब, स्विगी ने भी किया निराश

दूसरी तिमाही में कोलगेट ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफा में 4% तो रेवेन्यू में 12% की बढ़त दिखी है। लेकिन ये आंकड़े उम्मीद से काफी कम रहे हैं। वहीं मार्जिन 31% से घटकर 28% रह गया है। दूसरी ओर स्विगी का घाटा 1092 करोड़ से घटकर 922 करोड़ पर रह है। EBITDA घाटा भी कम हुआ,लेकिन दोनों आकंड़े उम्मीद से खराब आए हैं।

घाटे से मुनाफे में आई HPCL, 13% बढ़ा सेजिलिटी का मुनाफा

HPCLघाटे से मुनाफे में आई है। दूसरी तिमाही में 11500 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले कंपनी को करीब 3500 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। वहीं रेवेन्यू में 4% का दबाव दिखा है। सितंबर तिमाही में कुछ प्रोडक्ट्स पर मार्केटिंग मार्जिन घटने से मुनाफे पर असर पड़ा था। वहीं Sagility का प्रॉफिट 13% बढ़ा है। रेवेन्यू में 23% की बढ़त हुई है। इसके मार्जिन फ्लैट रहे हैं।

निफ्टी की चार कंपनियों के नतीजे आज

दूसरी तिमाही के नतीजों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। निफ्टी की चार कंपनियां इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डीज और JSW स्टील आज अपने रिजल्ट पेश करेंगी। इंफोसिस की constant currency रेवेन्यू ग्रोथ 1.4% रह सकती है। मार्जिन में भी 20 से 40 बेसिस प्वाइंट का सुधार संभव है। साथ ही कोफोर्ज, इंडसइंड बैंक,जिंदल स्टील समेत वायदा की 12 कंपनियों के रिजल्ट का भी इंतजार रहेगा।

फंड फ्लो एक्शन

22 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट सेलर बन गए और उन्होंने 3,458 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार तीसरे सत्र में नेट बायर बने रहे और उन्होंने 2,891 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

 

Market cues : बाजार का टेक्निकल सेटअप कमजोर, उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।