Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : दूसरी तिमाही में BPCL घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को 3962 करोड़ के घाटे के मुकाबले करीब 5000 करोड़ का फायदा हुआ है। दूसरी तिमाही में डॉक्टर रेड्डीज का मुनाफा 36% घटा है। मार्जिन पर भी 6% से ज्यादा का दबाव दिखा है। लेकिन दोनों आंकड़े अनुमान से थोड़े बेहतर रहे हैं

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 7:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : नतीजों के लिहाज से आज अहम दिन है। निफ्टी में शामिल टाटा कंज्यूमर के नतीजे आएंगे। टाटा कंज्यूमर का मुनाफा 14% बढ़ सकता है

Market news : कच्चे तेल में थोड़ी नरमी से हमारे बाजार के सेंटिमेंट में थोड़ा सुधार दिख रहा है। गिफ्ट निफ्टी हरे निशान में है। शुक्रवार को FIIs और DIIs दोनों की खरीदारी दिखी थी। इधर फेड पॉलिसी और अर्निंग्स सीजन से पहले अमेरिकी बाजारों में दबाव दिखा। डाओ 600 प्वाइंट टूटा। एशियाई बाजारों में भी प्रेशर के साथ कामकाज हो रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

शुक्रवार,23 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे सत्र में भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली के बीच निफ्टी 22,400 के स्तर से नीचे फिसल गया था,लेकिन बाद में संभलकर लगभग 22,600 के स्तर पर आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 125.56 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,123.83 पर बंद हुआ। यह दिन के निचले स्तर से 670 अंक सुधरा। वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी दिन के निचले स्तर से 228 अंक सुधरकर 22,600 पर बंद हुआ। इसमें 87.65 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।


ईरान पर हमले टलने की उम्मीद में क्रूड नरम

ईरान पर हमला टलने की उम्मीद में कच्चे तेल में थोड़ी नरमी आई है। 117 वाला क्रूड फिसलकर 115 डॉलर के पास आ गया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर अटैक नहीं करेंगे। ईरान ने भी कहा है कि डिप्लोमेसी को एक चांस देंगे।

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने तोड़े कई रिकॉर्ड

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने कई रिकॉर्ड तोड़े है। यह इश्यू 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इसके लिए कुल 7.4 लाख करोड़ की बोलियां मिलीं हैं। IPO में रिकॉर्ड 1.38 करोड़ रुपए से अधिक आवेदन आए है। जियो प्लेटफॉर्म्स की मेगा लिस्टिंग बुधवार को होगी।

इंफोसिस के Q2 नतीजे कमजोर, कोफोर्ज का $ रेवेन्यू बढ़ा, मार्जिन फ्लैट

Q2 में इंफोसिस के नतीजे निराश करने वाले रहे हैं। consent currency रेवेन्यू ग्रोथ उम्मीद से कम 1.2% रही है। EBIT मार्जिन 21% पर फ्लैट रहा हैं। वित्त वर्ष 2027 के लिए CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाकर एक से दो परसेंट किया गया है। शुक्रवार को इंफोसिस का ADR 6.5 परसेंट से ज्यादा गिरा। वहीं कोफोर्ज के नतीजे भी फीके रहे। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 10% से ज्यादा बढ़ा लेकिन मार्जिन फ्लैट रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे और NII में बढ़ोतरी

दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा के मुनाफे में करीब 30 परसेंट का उछाल आया है। इसकी ब्याज से होने वाली कमाई भी 16 परसेंट बढ़ी है। ग्रॉस और नेट NPA में भी कमी आई हैं। वहीं, इंडसइंड बैंक के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। बैंक 437 करोड़ रुपए के घाटे से 1242 करोड़ रुपए के प्रॉफिट में आया है। ब्याज आय में 3.5 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ रही है। एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है।

डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे अनुमान से बेहतर

दूसरी तिमाही में डॉक्टर रेड्डीज का मुनाफा 36% घटा है। मार्जिन पर भी 6% से ज्यादा का दबाव दिखा है। लेकिन दोनों आंकड़े अनुमान से थोड़े बेहतर रहे हैं। वहीं टोरंट फार्मा का रेवेन्यू 51% बढ़ा है। लेकिन प्रॉफिट में करीब 10% की गिरावट आई है। हालांकि मार्जिन में सुधार दिखा है।

घाटे से मुनाफे में आई BPCL

दूसरी तिमाही में BPCL घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को 3962 करोड़ के घाटे के मुकाबले करीब 5000 करोड़ का फायदा हुआ है। हालांकि रेवेन्यू में हल्का दबाव दिखा है। EBITDA पॉजिटिव हुआ है।

आज आएंगे टाटा कंज्यूमर के नतीजे, वायदा की 9 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार

नतीजों के लिहाज से आज अहम दिन है। निफ्टी में शामिल टाटा कंज्यूमर के नतीजे आएंगे। टाटा कंज्यूमर का मुनाफा 14% बढ़ सकता है। मार्जिन में हल्का सुधार संभव है। वहीं APL APOLLO, पेटीएम, सोना BLW समेत वायदा की नौ कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

फंड फ्लो एक्शन

23 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट खरीदार बन गए और उन्होंने 887 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी लगातार चौथे सत्र में नेट खरीदार बने रहे और उन्होंने 3,236 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Asian Market Today: एशियाई शेयरों की सतर्क शुरुआत, ब्रेंट 6 महीने के हाई से नीचे, इन अहम फैसलों पर बाजार की नजर

एशियाई मुद्राएं

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। फिलीपीन पेसो में सबसे ज्यादा 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इंडोनेशियाई रुपया 0.11 प्रतिशत नीचे आ गया है। ताइवान डॉलर में 0.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं थाई बाहत 0.006 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.09 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इसके बाद जापानी येन 0.07 प्रतिशत और चीनी रेनमिनबी 0.06 प्रतिशत मजबूत हुए हैं। मलेशियाई रिंगित और सिंगापुर डॉलर में भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.03 प्रतिशत और 0.02 प्रतिशत की मजबूती आई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।