Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: बाजार ने नए महीने की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की है। 1 सितंबर को सेंसेक्स 556 अंक या 0.86 फीसदी बढ़कर 65387 अंक पर और निफ्टी 182 अंक या 0.94 फीसदी चढ़कर 19,435 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक बनाया था। ये एक तेजी से बढ़ते पैटर्न से मिलता जुलता है। इससे निकट अवधि में और ज्यादा तेजी की संभावना बढ़ गई है

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 9:01 AM
Stock Market : GIFT निफ्टी 15 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19573 अंक का उच्चतम स्तर बनाने के बाद 19554 अंक पर दिख रहा है

Stock Market News: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 4 सितंबर को मामूली बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी के 15 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बाजार ने नए महीने की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की है। 1 सितंबर को सेंसेक्स 556 अंक या 0.86 फीसदी बढ़कर 65387 अंक पर और निफ्टी 182 अंक या 0.94 फीसदी चढ़कर 19,435 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक बनाया था। ये एक तेजी से बढ़ते पैटर्न से मिलता जुलता है। इससे निकट अवधि में और ज्यादा तेजी की संभावना बढ़ गई है।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19306 पर और उसके बाद 19258 और 19180 पर सपोर्ट मिलने की संभावना है। बढ़त की स्थिति में, निफ्टी के लिए 19461 पर पहला रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 19509 और 19586 पर अगले रजिस्टेंस होंगे।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


IDBI के विनिवेश की प्रक्रिया तेज

IDBI बैंक के विनिवेश की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार ने वैल्यूअर की नियुक्ति के लिए बोलियां मंगाई हैं। इसके लिए 9 अक्टूबर तक अर्जियां दी जा सकेंगी। वैल्यूअर आईडीबीआई बैंक की संपत्ति और देनदारियों का उचित मूल्य तय करेगा। वैल्यूएशन के लिए आईडीबीआई बैंक के निवेश, ऋण और अग्रिम को कवर किया जाएगा। इसके के लिए आईडीबीआई बैंक की जमा, उधार, अन्य देनदारियों पर भी विचार किया जाएगा।

ट्रेड-टू-ट्रेड से बाहर हुआ जियो फाइनेंशियल

आज से जियो फाइनेंशियल का शेयर BSE पर ट्रेड टू ट्रेड से बाहर हो जाएगा। इसकी सर्किट लिमिट 20 फीसदी होगी। बीएसई द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबित, नई सर्किट लिमिट सोमवार चार सितंबर से लागू होगी। इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि एक सत्र में कंपनी के शेयर के भाव में एक निश्चित सीमा से अधिक का उतार-चढ़ाव नहीं आए। जियो फाइनेंशियल के अलावा रेलटेल और इंडिया पेस्टिसाइड्स सहित नौ कंपनियों के लिए सर्किट लिमिट को संशोधित करके 10 फीसदी कर दिया गया है।

बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिले-जुले

भारतीय बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिले-जुले दिख रहे हैं। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। गिफ्ट निफ्टी भी करीब 0.25 फीसदी ऊपर दिख रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त पर बंद हुए थे। लेबर डे के मौके पर आज अमेरिका में छुट्टी रहेगी।

लेकिन कच्चा तेल भारतीय बाजारों का मूड बिगाड़ सकता है। कच्चे तेल की कीमतें जून के निचले स्तर से लगभग 30 फीसदी ऊपर दिख रही हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त पर बंद हुए, हालांकि साप्ताहिक बंदी काफी बेहतर रही थी। S&P500 ने 2.6 फीसदी, Dow ने 1.4 फीसदी और नैस्डैक ने 3.25 फीसदी की बढ़त के साथ सप्ताह का समापन किया था। बॉन्ड के लिए पिछला कारोबारी सत्र अस्थिर रहा था। 2 साल की यील्ड 11 बीपीएस गिरकर 4.76 फीसदी तक आ गई थी लेकिन फिर 4.88 फीसदी पर वापस आ गई। अमेरिकी बेरोजगारी अगस्त में अप्रत्याशित रूप से 3.5 फीसदी से बढ़कर 3.8 फीसदी हो गई है। ऐसे में अधिकांश ट्रेडर्स का मानना है कि फेड सितंबर 18-19 को होने वाली बैठक में दरें नहीं बढ़ाएगा।

हीरो मोटो की बिक्री 5.6% बढ़ी

अगस्त में हीरो मोटो की बिक्री 5.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। अगस्त में हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री सालाना आधार पर 5.6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 4.63 लाख के मुकाबले 4.89 लाख यूनिट रही है। वहीं, घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 4.9 फीसदी की बढ़त के साथ 4.51 लाख यूनिट से बढ़कर 4.73 लाख यूनिट रही है। Eicher Royal Enfield ने अनुमान से ज्यादा गाड़ियां बेचीं हैं। इसकी कुल बिक्री में 11 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।

उदय कोटक ने दिया इस्तीफा

उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन ये कंपनी में नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने रहेंगे। दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक अंतरिम MD & CEO के पद पर रहेंगे। RBI से नए CEO की मंजूरी का इंतजार है।

घरेलू क्रूड पर विंडफॉल टैक्स घटा

सरकार ने घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 400 रुपये घटाकर 6700 रुपये प्रति टन कर दिया है। डीजल पर ड्यूटी 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर सप्लाई की दिक्कतों से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम 89 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

4 सितंबर को होने वाली निवेशकों की बैठक

कैन फिन होम्स : कंपनी की शीर्ष प्रबंधन टीम अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट के विश्लेषक हरेश कपूर के साथ बातचीत करेगी।

क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण : कंपनी के अधिकारी एलायंस बर्नस्टीन के साथ बातचीत करेंगे।

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज: कंपनी का प्रबंधन सिंगापुर में निवेशकों से मुलाकात करेगा।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 15 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19573 अंक का उच्चतम स्तर बनाने के बाद 19554 अंक पर दिख रहा है।

FII और DII आंकड़े

01 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 487.94 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 2294.93 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

04 सितंबर को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक एस्कॉर्ट्स Indiabulls Housing Finance F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।