Market news : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 10 सितंबर को भारतीय शेयर बाज़ार के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। पिछले सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे और मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि जब तक कुछ खास सपोर्ट लेवल वापस हासिल नहीं हो जाते,तब तक बाज़ार में और कमजोरी बनी रह सकती है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
