Market news : ग्लोबल मार्केट्स से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। कच्चे तेल में गिरावट और US बॉन्ड यील्ड में नरमी से अमेरिकी बाजारों में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। इस तेजी कोचिप शेयरों ने लीड किया है। अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी के नीचे फिसल गई है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी भी पॉजिटिव स्टार्ट के संकेत दे रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
NIFTY 50 पिछले सेशन में बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 53.0 अंक या 0.2283% चढ़कर 23,270.6 अंक पर बंद हुआ था। पिछले सेशन में,सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 74,314.59 अंक पर बंद हुआ। इसमें 21.86 अंकों की कमी आई,जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.03% की गिरावट दिखाता है।
GIFT निफ्टी से भारतीय बाज़ार में सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब 7:45 बजे GIFT निफ्टी 12 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,345 पर था,जिससे शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के सपाट शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं।
शुक्रवार को एशियाई शेयर बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान को छोड़कर MSCI एशिया-पैसिफिक इंडेक्स में 0.55 प्रतिशत की बढ़त हुई है। जबकि जापान का निक्केई 0.9 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का KOSPI 2 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। निवेशक बैंक ऑफ जापान द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी का भी इंतजार कर रहे हैं।
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली तेल की कीमतों में कमी आई और ट्रेज़री यील्ड में गिरावट हुई, इससे बाजार को सपोर्ट मिला। नैस्डैक कंपोजिट में 1.69 प्रतिशत, S&P 500 में 1.14 प्रतिशत और डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.62 प्रतिशत की बढ़त हुई।
कच्चे तेल में तीसरे दिन गिरावट, गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में मजबूती
बंद पाइपलाइन जल्द शुरु करने के सऊदी के बयान के बाद कच्चे तेल में नरमी आई है। ब्रेंट का भाव 104 डॉलर के करीब आ गया है। इधर चीन ने भी ईरान से हूती को काबू में रखने की अपील की है। क्रूड नीचे आने से सोने और चांदी के सेंटिमेंट भी सुधरे है। कॉमेक्स गोल्ड 4400 डॉलर के करीब पहुंच गया है। हलांकि डॉलर इंडेक्स 100 के ऊपर बरकरार है।
NSE IPO आज दूसरा दिन है। यह इश्यू पहले दिन 43 परसेंट भरा। NII कोटा करीब पूरा भर गया है। इस इश्यू की प्राइस बैंड 1700-1785 रुपए प्रति शेयर है। इससे करीब 22,560 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी है।
आज से iPhone 18 Pro Max की बिक्री
टेक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। एप्पल के फ्लैगशिप स्टोर्स में नए प्रोडक्ट की आज सुबह 8 बजे से बिक्री शुरू होगी। प्री-ऑर्डर की डिलीवरी भी मिलने की उम्मीद है।
FIIs ने ₹3,209 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹3,618 करोड़ के शेयर खरीदे
17 सितंबर को कैश मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹3,208.76 करोड़ के शेयर बेचे और वे नेट सेलर रहे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹3,617.75 करोड़ के शेयर खरीदे और वे नेट बायर रहे।