Market news : ग्लोबल मार्केट्स से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। कच्चे तेल में गिरावट और US बॉन्ड यील्ड में नरमी से अमेरिकी बाजारों में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। इस तेजी कोचिप शेयरों ने लीड किया है। अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी के नीचे फिसल गई है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी भी पॉजिटिव स्टार्ट के संकेत दे रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
