Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : हॉर्मूज को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ईरान के विदेश मंत्री के बयान में कहा गया है कि हॉर्मूज खोलने का प्रस्ताव US को सौंपा गया है। हालांकि इसके बावजूद कच्चा तेल 106 के करीब है। गिफ्ट निफ्टी में नीचे से रिकवरी है। यह लाल से हरे निशान में लौट कर करीब 25 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है
Stock market news : US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात में आपस में कॉम्पटीशन की बजाय मिलकर काम करने पर जोर दिया गया है। चीन ने कहा है कि US-चीन के हित आपस में जुड़े हुए हैं
Market news : कच्चे तेल के साथ-साथ US बॉन्ड यील्ड की टेंशन कायम है। अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.19 फीसदी पर पहुंच गई है। यह 2007 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर है। हालांकि इसके बाद भी US बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी है। कल डाओ टूटा लेकिन नैस्डेक और S&P 500 फ्लैट बंद हुए। एशिया में जापान का निक्केई 1.5 फीसदी ऊपर दिख रहा है। चीन, ताइवान और कोरिया के बाजार आज बंद हैं।
यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
24 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह ग्लोबल स्तर पर मिले कमजोर संकेत थे। US बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड 2007 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई और कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर $105 प्रति बैरल हो गईं।बाजार की कमजोर शुरुआत के बाद, पूरे सेशन के दौरान बिकवाली तेज रही और सभी सेक्टर में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई, खासकर बैंकों और NBFCs में।
निफ्टी गिरकर 23,046.15 के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया, जिससे इसने 11 जून के 23,072 के निचले स्तर को तोड़ दिया।वहीं, सेंसेक्स और व्यापक बाज़ार पर भी भारी बिकवाली का दबाव देखा गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1,247.71 अंक या 1.67 प्रतिशत गिरकर 73,580.54 पर और निफ्टी 383.70 अंक या 1.64 प्रतिशत गिरकर 23,063.10 पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारी बिकवाली जारी रखी और 24 सितंबर को ₹5,000 करोड़ से ज़्यादा के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखते हुए इस दौरान लगभग ₹4,300 करोड़ के शेयर खरीदे।
ईरान ने हॉर्मूज खोलने का प्रस्ताव US को सौंपा, कच्चा तेल $106 के करीब
हॉर्मूज को लेकर बड़ा अपडेट आया है। ईरान के विदेश मंत्री के बयान में कहा गया है कि हॉर्मूज खोलने का प्रस्ताव US को सौंपा गया है। हालांकि इसके बावजूद कच्चा तेल 106 के करीब है। गिफ्ट निफ्टी में नीचे से रिकवरी है। यह लाल से हरे निशान में लौट कर करीब 25 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।
US-चीन के हित आपस में जुड़े: शी जिनपिंग
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात में आपस में कॉम्पटीशन की बजाय मिलकर काम करने पर जोर दिया गया है। चीन ने कहा है कि US-चीन के हित आपस में जुड़े हुए हैं। चीन में US की कंपनियों के लिए दरवाजे हैं खुले हैं। ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ ट्रेड रिश्ते संतुलित बनाने पर जोर रहेगा।
नॉन-एग्री कमोडिटी डेरिवेटिव्स में FPIs की एंट्री
सेबी की बोर्ड बैठक में बड़े फैसला हुए हैं। नॉन-एग्री कमोडिटी डेरिवेटिव्स में FPIs की एंट्री को मंजूरी मिल गई है। रीट्स और इनविट यूनिट्स के बदले Depository Receipts को भी मंजूरी मिल गई है। PMS रेगुलेशन में भी बदलाव मंजूर कर लिया गया है। रिसर्च एनालिस्ट्स और रिसर्च एंटिटीज के लिए कॉल रिकॉर्ड रखने की अनिवार्यता में भी राहत मिली है।
SEBI को CAS नियमों में बदलाव पर मिले 3500 सुझाव, 3 अक्टूबर के बाद सुझावों पर करेंगे विचार: SEBI चेयरमैन
मार्केट रेगुलेटर SEBI को CAS यानी क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के नियमों में बदलाव पर करीब साढ़े तीन हजार सुझाव मिले हैं। SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि 3 अक्टूबर को कंसल्टेशन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद इन सुझावों पर विचार करेंगे। सुझावों के आधार पर 3 अक्टूबर के बाद जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
IRDAI का कंसल्टेशन पेपर काफी सख्त: PB फिनटेक
PB फिनटेक ने कहा है कि IRDAI का कंसल्टेशन पेपर काफी सख्त है। इससे जनरल इंश्योरेंस रेवेन्यू पर बड़ा असर होगा। बड़े एजेंट्स के लिए प्रस्तावित कमीशन पर इंश्योरेंस बिक्री फायदेमंद नहीं होगी। कल PB फिनटेक का शेयर 34 परसेंट टूटा था। HDFC MF ने 1282 के भाव पर PB Fintech के 25 लाख शेयर खरीदे हैं।
OFSS पर होगी आज बाजार की नजर
आज बाजार की नजर OFSS पर होगी। पेरेंट कंपनी ओरेकल कॉर्प ने न्यू मेक्सिको डाटा सेंटर को लेकर Force Majeure नोटिस जारी किया है। बढ़ती लागत से बचने की कोशिश में यह फैसला लिया गया है। खबर के बाद ओरेकल कॉर्प का शेयर कल अमेरिका में 4% गिरा।