Stock Market news : पिछले दो कारोबारी सत्रों में शॉर्ट कवरिंग और इंडिया VIX के ठंडा पड़ने की वजह से 16 मार्च के निचले स्तर से बाज़ार में लगभग 3 प्रतिशत की तेज़ी आई। हालांकि, आगे चलकर इस तेज़ी के जारी रहने के लिए इसे एक मज़बूत ट्रिगर की ज़रूरत होगी। भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन में रुकावटों के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। ऐसे में मोमेंटम इंडिकेटर्स को इस तेज़ी के साथ तालमेल बिठाने की ज़रूरत है। इसके अलावा इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे बना हुआ है।
बाजार जानकारों का कहना है कि अगर Nifty फिर से 23,600–23,700 के लेवल को हासिल कर लेता है और उसके ऊपर बना रहता है तो 23,800–24,000 के ज़ोन की तरफ़ एक तेज़ी आती दिख सकती है। ऐसा न होने तक कंसोलिडेशन जारी रहने से इनकार नहीं किया जा सकता। निफ्टी के लिए 23,350 पर सपोर्ट दिख रहा है।
इसी तरह Bank Nifty को 56,000 की तरफ़ बढ़ने के लिए 55,000 के लेवल को मज़बूती से पार करना होगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि तब तक इसमें 54,100 के सपोर्ट के साथ रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23631-23686 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23717-23773/23808 पर है। इसके लिए पहला बेस 23423-23485 पर और बड़ा बेस 23247/23313-23369 पर है। निफ्टी कल शुरू में फिसला,लेकिन बेस-1 टिका और थ्रेसहोल्ड पार किया,ऊपर रजिस्टेंस-2 मिला। FIIs की कैश में बिकवाली हुई। इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग हई,नेट शॉर्ट घटकर अब 2.40 लाख पर रहे।
23500-600-700 पर कॉल का जमावड़ा है और 23600-500 पर पुट राइटर्स हावी हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या 10DEMA (23953) हासिल होगा,ये पिछली बार 27 फरवरी को दिखा था। तेजी को दो तरह से प्ले कर सकते हैं,थ्रेसहोल्ड 23631 को पार करे या बेस-1 पर गिरावट में खरीदें। तेजी को बनाए रखने के लिए निफ्टी को क्लोजिंग बेसिस पर बेस-1 और 23369 होल्ड करना होगा।
23423/369 टूटने का मतलब सिर्फ एक्सपायरी स्विंग होगा,नीचे गिरावट का रिस्क संभव है। 24423/369 के नीचे शॉर्ट के मौके मिलेंगे,लेकिन बैंक निफ्टी से भी कन्फर्मेशन जरूरी होगा। निफ्टी के साथ बैंक निफ्टी में 54117/53882 के नीचे गिरावट से कन्फर्मेशन मिलेगा।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55036-55265 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55458-55610/55767 पर है। इसके लिए पहला बेस 54468-54642 पर और बड़ा बेस 53882/54117-54321 पर है। कल इसने रजिस्टेंस-1 से फिसला,बेस-1 से फिर तेज रिवर्सल आया और अंत में थ्रेसहोल्ड पार किया। कल की क्लोजिंग अच्छी रही, बड़े प्राइवेट बैंकों में शॉर्ट कवरिंग दिखी।
55000 पर पुट राइटर्स हैं,लेकिन 55000 पर अभी भी सबसे ज्यादा कॉल OI है। इस मोमेंटम को बनाए रखने के लिए बेस-1 का होल्ड और रजिस्टेंस-1 पार होना जरूरी है। दो तरीके से ट्रेड कर सकते हैं,पहला बेस-1 पर गिरावट में खरीदारी करें या रजिस्टेंस-1 पार हो। रजिस्टेंस-1 के ऊपर बैंक निफ्टी 55458-610 को ओर जा सकता है। बेस-1 टूटने और नीचे जाने पर बेस-2 लक्ष्य के लिए शॉर्ट का मौका मिलेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।