Stock Market Trend : एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा

Stock Market Trend : LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इक्विटी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है,जिससे इंडेक्स में रिकवरी आई है। कल लगातार दूसरे दिन रिकवरी के साथ इंडेक्स ने 50EMA का लेवल फिर से हासिल कर लिया है। ऑवरली चार्ट पर RSI बुलिश क्रॉसओवर दिखा रहा है

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 9:06 AM
Stock Market Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24032–24089/24121 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24167–24197/24233 पर है। इसके लिए पहला बेस 23888-23921 पर और बड़ा बेस 23777/23809-23851 पर है

Stock Market Trend : सोमवार को बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली,जिससे लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। अच्छे ग्लोबल संकेतों और तिमाही नतीजों के बेहतर रहने की वजह से बाजा का मूड सुधरा। निफ्टी ने मजबूत गैप-अप शुरुआत की और पूरे सेशन के दौरान पॉजिटिव रुख बनाए रखा। धीरे-धीरे बढ़त बढ़ाते हुए यह अंत में लगभग 0.96% ऊपर, 23,995.95 के स्तर पर बंद हुआ।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इक्विटी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है,जिससे इंडेक्स में रिकवरी आई है। कल लगातार दूसरे दिन रिकवरी के साथ इंडेक्स ने 50EMA का लेवल फिर से हासिल कर लिया है। ऑवरली चार्ट पर RSI बुलिश क्रॉसओवर दिखा रहा है।

आज मंगलवार को NSE F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अगर निफ्टी 24,000 के ऊपर जाता है और वहां टिका रहता है, तो हम 24,250–24,300 की ओर अपट्रेंड जारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि,अगर यह 24,000 के ऊपर नहीं टिक पाता है तो 23,800 की ओर करेक्शन देखने को मिल सकता है।


क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24032–24089/24121 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24167–24197/24233 पर है। इसके लिए पहला बेस 23888-23921 पर और बड़ा बेस 23777/23809-23851 पर है। कल रेजिस्टेंस-1 पार होने और सेटल होने के बाद रेजिस्टेंस-2 जोन हासिल हुआ। FIIs ने कैश में बेचा,इंडेक्स में खरीदा,शॉर्ट कवर किया और नेट शॉर्ट घटकर 2.66 Lk पर रहा। FIIs ने शॉर्ट कॉल कवर किए,शॉर्ट पुट जोड़े,स्टॉक फ्यूचर्स में मेगा शॉर्ट कवरिंग दिखी।

अमेरिकी बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले,क्रूड कमजोर हुआ है और AI थीम में दबाव जारी है। एक्सपायरी के दिन सेटअप पॉजिटिव है। 24000 पर सबसे ज्यादा कॉल, फिर 24200 पर हैं। 24000-23900 पर पुट राइटर्स ने मजबूत बेस बनाया है। रजिस्टेंस-1 पर पहला थ्रेसहोल्ड है। पहला रेजिस्टेंस पार कर टिकने पर 100 DEMA (24121) अगला अहम पड़ाव होगा। 24121 के ऊपर टिकने पर 24167–24197/24233 तक तेजी की संभावना है। शुरू में बेस की ओर गिरावट पर खरीदारी करें, आज निफ्टी IT का रोल अहम होगा। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर नहीं टिका तो निफ्टी रजिस्टेंस-1/बेस-1 के बीच ही रेंजबाउंड रहेगा निफ्टी

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 57353–57531 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 57687–57744/57890 पर है। इसके लिए पहला बेस 56781-56910 पर और बड़ा बेस 56467-56589 पर है। 57350/10-20DEMA और 57500 का जोन सबसे बड़ी रुकावट है। HDFC बैंक भारी वेटेज के साथ तेजी सीमित और दबाव बना रहा है। 57500 पर कॉल राइटर्स हैं। 57353 पर 10/20DEMA है। 57000 पर कॉल और पुट राइटर्स की बराबर पोजिशन है।

ऑप्शन डेटा के मुताबिक 57000 से बड़ी चाल फिलहाल मुश्किल है। पूरा सेटअप अभी ऑप्शन राइटर्स के पक्ष में दिख रहा है। लेकिन इस रेंज में बेस-1 (56910–56781) काफी अहम है। बेस-1 की ओर किसी गिरावट में खरीदारी छोटे स्विंग के लिए खरीदें,रजिस्टेंस-1 पर निकलें। HDFC बैंक और निफ्टी 57531 के ऊपर निकला तो बैंक निफ्टी में तेज ब्रेकआउट संभव है।

Market view : निफ्टी में जल्द ही 24100-24200 का लेवल मुमकिन, इस रियल्टी स्टॉक में हो सकती है बंपर कमाई

चकाचक चार्ट वाले

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी सन फार्मा में 1973 रुपए के आसपास,1957 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1998 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, मारुति में इनकी 13700 रुपए के आसपास,13490 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 14130 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।