Get App

Stock Market Trend : एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा

Stock Market Trend : LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इक्विटी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है,जिससे इंडेक्स में रिकवरी आई है। कल लगातार दूसरे दिन रिकवरी के साथ इंडेक्स ने 50EMA का लेवल फिर से हासिल कर लिया है। ऑवरली चार्ट पर RSI बुलिश क्रॉसओवर दिखा रहा है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 9:06 AM
Stock Market Trend : एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में बन सकता है मोटा पैसा
Stock Market Trend : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24032–24089/24121 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24167–24197/24233 पर है। इसके लिए पहला बेस 23888-23921 पर और बड़ा बेस 23777/23809-23851 पर है

Stock Market Trend : सोमवार को बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली,जिससे लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। अच्छे ग्लोबल संकेतों और तिमाही नतीजों के बेहतर रहने की वजह से बाजा का मूड सुधरा। निफ्टी ने मजबूत गैप-अप शुरुआत की और पूरे सेशन के दौरान पॉजिटिव रुख बनाए रखा। धीरे-धीरे बढ़त बढ़ाते हुए यह अंत में लगभग 0.96% ऊपर, 23,995.95 के स्तर पर बंद हुआ।

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इक्विटी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है,जिससे इंडेक्स में रिकवरी आई है। कल लगातार दूसरे दिन रिकवरी के साथ इंडेक्स ने 50EMA का लेवल फिर से हासिल कर लिया है। ऑवरली चार्ट पर RSI बुलिश क्रॉसओवर दिखा रहा है।

आज मंगलवार को NSE F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अगर निफ्टी 24,000 के ऊपर जाता है और वहां टिका रहता है, तो हम 24,250–24,300 की ओर अपट्रेंड जारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि,अगर यह 24,000 के ऊपर नहीं टिक पाता है तो 23,800 की ओर करेक्शन देखने को मिल सकता है।

क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें