Stock Market trend : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच,17 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। फिलहाल निफ्टी 14 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24190 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 15 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 78,025 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी में ITC, NTPC, ट्रेंट, ONGC और अदाणी एंटरप्राइजेज सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि विप्रो, HDFC लाइफ, HCL टेक, टेक महिंद्रा और टाटा कंज्यूमर में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं,जिसमें FMCG और मीडिया 1-1% ऊपर हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5-0.5% ऊपर हैं।
