Stock Market Trend: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, एक्सपर्ट्स से जानें आज के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति, किन शेयरों में होगी कमाई

Stock Market Trend:सेंसेक्स एक्सपायरी के चलते आज वोलेटैलिटी बढ़ सकती है,रजिस्टेंस-1 और बेस-1 की रेंज पर फोकस करें। निफ्टी अगर 23539 के ऊपर टिकता है तो रजिस्टेंस-2 के बड़े कॉल राइटर्स जोन की ओर बढ़ सकता है। 23588-23621 जोन पर लॉन में सतर्कता जरूरी है,असली शॉर्ट कवरिंग इसी के ऊपर दिख सकती है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
Nifty View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23489-23539 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23588-23621/23678 पर है

Stock Market Trend :सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 90 अंक ऊपर कारोबार कर हा है। एशिया भी मजबूती को साथ कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है। वही टेक शेयरों में खरीदारी से नैस्डैक और S&P 500 फिर नई ऊंचाई पर पहुंचते दिखें हैं। दूसरी ओर क्रूड में हल्की नरमी का रुख है। ऐसे में आज इंडेक्स और शेयरों में क्या होनी चाहिए रणनीति, आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23489-23539 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23588-23621/23678 पर है। इसके लिए पहला बेस 3260-23321 पर और बड़ा बेस 23080/23151-23173 पर है। कल साफ कहा था कि रजिस्टेंस-2 (23591-23620) पार न होने तक टैक्टिकल शॉर्ट की रणनीति रखें। रजिस्टेंस-1 पर कई बार “SELL ON RISE” काम किया, कल LOW बिल्कुल बेस-1 (23262) के पास बना। ऊपर कॉल राइटर्स के अहम जोन अब भी बने हुए हैं। कोर चार्ट और डेटा के मुताबिक निफ्टी कुछ समय इसी रेंज में रह सकता है।


FIIs की कैश में बिकवाली जारी रही,हालांकि इंडेक्स बिकवाली हल्की रही। ऑप्शन में पुट/कॉल दोनों तरफ राइटिंग देखने को मिली है,जबकि स्टॉक फ्यूचर्स में खरीदारी रही है। नेट शॉर्ट बढ़कर 2.37 लाख पर रहे हैं। US बाजार साइडवेज रहे,फॉरेक्स की चिंता बरकार है और कच्चे तेल में तेजी है,लेकिन असर भाव में शामिल है।

सेंसेक्स एक्सपायरी के चलते आज वोलेटैलिटी बढ़ सकती है,रजिस्टेंस-1 और बेस-1 की रेंज पर फोकस करें। निफ्टी अगर 23539 के ऊपर टिकता है तो रजिस्टेंस-2 के बड़े कॉल राइटर्स जोन की ओर बढ़ सकता है। 23588-23621 जोन पर लॉन में सतर्कता जरूरी है,असली शॉर्ट कवरिंग इसी के ऊपर दिख सकती है। 23321-23260 टूटने पर फिर से शॉर्टिंग प्रेशर बढ़ेगा,तब 23151-23080 जोन खुल सकता है। फिलहाल निफ्टी शुरुआत में रजिस्टेंस-1 और बेस-1 की रेंज में रह सकता है।

Market cues : 23400 के ऊपर टिके रहने पर ही निफ्टी में आएगी रिकवरी, यह सपोर्ट टूटने पर 23200-23100 तक बढ़ सकती है गिरावट

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसके लिए पहला रजिस्टेंस 53888-54066 पर और बड़ा रजिस्टेंस 54183-54401/54587 पर है। इसके लिए पहला बेस 53089-53271 पर और बड़ा बेस 52661/52750-52823 पर है। बैंक निफ्टी भी कल कई बार 54040-54177 जोन से फिसला। कच्चा तेल और रुपया अब भी बड़ी चिंता हैं, लेकिन आज प्राइस रिएक्शन पर फोकस होगा।

53000-53500 जोन में पुट राइटिंग हुई है,जबकि 54000 स्ट्राइक पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। रजिस्टेंस-1 (53888-54066) के नीचे कमजोरी और गिरावट का दबाव जारी रह सकता है। रजिस्टेंस-1 के नीचे रहने पर “SELL ON RISE” रणनीति बेहतर रहेगी। नीचे BASE-1 तक लक्ष्य संभव है। 54066 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग संभव है। तब 54183 और फिर 54401-54587 की ओर तेजी संभव है। बेस-1 बेहद अहम, 53089-53000 टूटने पर 52750 तक गिरावट संभव है।

आज के लिए दो टॉप पिक्स

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं EQUINOX Research & Advisors के पंकज रांदड़। इनको आज NBCC के फ्यूचर्स और MFSL के फ्यूचर्स में कमाई के मौके दिख रहे हैं। NBCC के फ्यूचर्स में इनकी 95.70 के आसपास, 93.30 के स्टॉपलॉस के साथ 99.55 के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MFSL के फ्यूचर्स में 1615-1616 के आसपास, 1634 के स्टॉपलॉस के साथ, 1580 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।