Stock Market trend : ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त है। एशिया और डाओ फ्यूचर्स में बढ़त दिख रही है। ईरान के साथ जल्द डील होने की उम्मीद से अमेरिकी बाजार में कल निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी दिखी। डाओ जोन्स 275 अंक चढ़कर ऑल टाइम आई पर पहुंच गया। वहीं S&P और नैस्डैक भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। इस बीच खबर है कि अमेरिका और ईरान में जल्द शांति समझौता हो सकता है। ईरान की न्यूज एजेंसीज के मुताबिक दोनों देशों में अंतिम चरण की बात जारी है। उधर ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा है कि संवर्धित यूरेनियम रिजर्व उनके देश में ही रहेगा। इस बयान के बाद 102 तक फिसलने वाला कच्चा तेल फिर 105 डॉलर पर वापस पहुंच गया है।
