Stock Market Trends : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए JM फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि निफ्टी में 1-1 दिन में 500 अंकों की वोलेटिलिटी देखने को मिल रही है। इस बाजार में ट्रेड करना बहुत मुश्किल है। लेकिन एक बात साफ है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म टाइम फ्रेम में बहुत ज्यादा ओवरशोल्ड है। डेली RSI 25 के नीचे चला गया है। आमतौर पर इस तरह के माहौल में वोलैटिलिटी रहती है। ऐसे में जब पुल बैक आते हैं तो बहुत शॉर्प होते हैं। सपोर्ट लेवल्स की बात करें तो निफ्टी के लिए 23000 पर पुट राइटर्स का सपोर्ट दिख रहा है और 22800 पर टेक्निकल सपोर्ट है। 23000-22800 के बीच में निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट है। इस रेंज में आने पर निफ्टी में एक शॉर्प बाउंस बैक देखने को मिल सकता है। हमें इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए कि पिछले हफ्ते की गिरावट में इंडिया विक्स ने कोई नया हाई नहीं बनाया। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड में भी नया हाई नहीं लगा है।
ऐसे में निफ्टी सतर्कता के साथ बुलिश रहने की सलाह है। इस गिरावट में NIFTY BEES में खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह नहीं होगी। अधिकांश स्टॉक ओवरशोल्ड हैं और बहुत कम ऐसे स्टॉक हैं जो इस कमजोरी में मजबूती से खड़े हैं। ऐसे में NIFTY BEES में 23000 के आसपास खरीदारी करें, 22800 का स्टॉपलॉस रखें। किसी बाउंस बैक में निफ्टी में 700-800 अंकों की तेजी आ सकती है।
इंडिया विक्स पर नजर रखनी चाहिए आज के दिन में इस इंडेक्स में नरमी दिख रही है। यह थोड़ा पॉजिटिव संकेत है। अगर 23000 के आसपास निफ्टी आता है तो वहां खरीदारी की जा सकती है।
निफ्टी बैंक पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि सितंबर 2025 में बैंक निफ्टी ने वर्तमान स्तरों के आसपास ही सपोर्ट लिया था। वहां से इसमें अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। हालिया बिकवाली के बाद बैंक निफ्टी फिर से उन्हीं स्तरों के आसपास आ गया है। प्राइवेट बैंकों में ज्यादा गिरावट है। बैंक निफ्टी भी काफी ओवर शोल्ड है। कुल मिलाकर इस समय बाजार का मूड काफी डरवाना दिख रहा है।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि रिलेटिव स्ट्रेंथ के नजरिए से देखें तो इस मार्केट में पावर स्टॉक्स गिरे नहीं हैं। पावर की डिमांड बढ़ती दिख रही है। ऐसे में एनटीपीसी का सेटअप काफी अच्छा दिख रहा है। इस शेयर में 380 रुपए के आसपास खरीदारी की जा सकती है। इस शेयर में अगले 3-6 महीनों में 340 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।