शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन हरे निशान में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने 10 जून के बाद 16,200 का स्तर पार किया है। वहीं सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 54,600 के स्तर तक चला गया था। बैंक निफ्टी भी आज आउट परफॉर्म कर रहा है।
शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन हरे निशान में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने 10 जून के बाद 16,200 का स्तर पार किया है। वहीं सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 54,600 के स्तर तक चला गया था। बैंक निफ्टी भी आज आउट परफॉर्म कर रहा है।
इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज करीब 72 शेयर अपने 52 हफ्तों के पीक पर पहुंच गए। इन शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आईटीसी (ITC), एबीबी (ABB) और डेल्हीवेरी (Delhivery) जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने फोर व्हीवलर ईवी बिजनेस के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाने का ऐलान किया है, जिसमें ब्रिटिश इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट (BII) ने 1,925 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। इसके अलावा मेटल की कीमतों में गिरावट का भी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों का आज फायदा मिला और ये करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 1,194.90 रुपये के अपने 52 हफ्तों के पीक पर पहुंच गए।
वहीं आईटीसी के शेयर रोज 52 हफ्तों का नया हाई बना रहे हैं। कंपनी के सभी बिजनेस वर्टिकल्स में ग्रोथ दर्ज की जा रही है।आईटीसी में निवेशकों की दिलचस्पी इस वजह से बढ़ रही है क्योंकि इस पर महंगाई का असर बहुत कम होता है। कंपनी की डिविडेंड यील्ड भी अच्छी है। इसका कंज्यूमर बिजनेस बढ़ रहा है और होटल बिजनेस में भी रिकवरी शुरू हो गई है। वहीं आईटीसी को सबसे अधिक मुनाफा देने वाले सिगरेट बिजनेस में भी तरक्की की अच्छी गुंजाइश दिख रही है।
इनके अलावा बीएसई पर आज जिन शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ, उनमें एजीआई इंफ्रा लिमिटेड (AGI Infra), अपार इंडस्ट्रीज (APAR INDUSTRIES), अरमान फाइनेंशियल सर्विसेज (ARMAN FINANCIAL SERVICES), च्वाइस इंटरनेशनल (CHOICE INTERNATIONAL), एलंटस बेक इंडिया (ELANTAS BECK INDIA), एलकॉन इंजीनियरिंग (ELECON ENGINEERING), एफआईईएम इंडस्ट्रीज (FIEM INDUSTRIES), जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering) और इंसेक्टीसाइट्स इंडिया (INSECTICIDES INDIA) का नाम शामिल है।
इसके अलावा KERNEX माइक्रोसिस्टम्स इंडिया (KERNEX MICROSYSTEMS INDIA), केवल किरण क्लाथिंग (KEWAL KIRAN CLOTHING), पर्ल ग्रीन कल्ब्स एंड रिजॉर्ट्स (Pearl Green Clubs and Resorts), साइमेंस (SIEMENS), एसएंडटी कॉरपोरेशन (S&T CORPORATION), ट्यूब इनवेस्टमेंट ऑफ इंडिया (Tube Investments of India), वरुण बेवरेजेस (Varun Beverages) और वोल्टैंप ट्रांसफॉर्मर्स (VOLTAMP TRANSFORMERS) के शेयरों ने भी आज अपना 52 हफ्तों का शिखर छुआ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।