Get App

Stock market में लगातार तीसरे दिन तेजी, ITC और M&M सहित 72 शेयरों ने आज छुआ 52-हफ्तों का हाई, जानिए डिटेल

BSE पर आज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आईटीसी (ITC), एबीबी (ABB) और डेल्हीवेरी (Delhivery) सहित करीब 72 शेयरों अपने 52 हफ्तों के शिखर पर पहुंच गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 3:08 PM
Stock market में लगातार तीसरे दिन तेजी, ITC और M&M सहित 72 शेयरों ने आज छुआ 52-हफ्तों का हाई, जानिए डिटेल
निफ्टी ने 10 जून के बाद 16,200 का स्तर पार किया है

शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन हरे निशान में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने 10 जून के बाद 16,200 का स्तर पार किया है। वहीं सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान 54,600 के स्तर तक चला गया था। बैंक निफ्टी भी आज आउट परफॉर्म कर रहा है।

इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज करीब 72 शेयर अपने 52 हफ्तों के पीक पर पहुंच गए। इन शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आईटीसी (ITC), एबीबी (ABB) और डेल्हीवेरी (Delhivery) जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने फोर व्हीवलर ईवी बिजनेस के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाने का ऐलान किया है, जिसमें ब्रिटिश इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट (BII) ने 1,925 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। इसके अलावा मेटल की कीमतों में गिरावट का भी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों का आज फायदा मिला और ये करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 1,194.90 रुपये के अपने 52 हफ्तों के पीक पर पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें