Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की। सेंसेक्स करीब 1390 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 23,200 के नीचे चला गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार को इस समय ट्रंप टैरिफ का डर सता रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल 2 अप्रैल को नए रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने वाले हैं। इसके चलते निवेशकों ने सतर्ख रुख अपनाया हुआ है, जिससे बिकवाली देखने को मिल रही है।
