Stock Market: सेंसेक्स लुढ़का! लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में धूम, निवेशकों ने ₹33,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 अप्रैल को तेज उठापटक देखने को मिली। ट्रंप के टैरिफ ऐलानों के बाद सेंसेक्स 322 अंक टूट गया। लेकिन छोटे और मझोले शेयरों की चाल इससे उलट रही। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स तो 0.76 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 35,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 413.31 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 अप्रैल को तेज उठापटक देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलानों के बाद सेंसेक्स जहां 322 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,250 पर पहुंच गया। लेकिन छोटे और मझोले शेयरों की चाल इससे उलट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज के कारोबार में करीब 33,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 27 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया है। इसके चलते आईटी, ऑटो, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। वहीं दूसरी फार्मा, यूटिलिटी, पावर और टेलीकॉम शेयरों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी ने फार्मा सेक्टर को फिलहाल के लिए टैरिफ के दायरे से बाहर रखा है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 76,295.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 82.25 अंक या 0.35 फीसदी बढ़कर 23,250.10 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹33,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 अप्रैल को बढ़कर 413.31 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को 412.98 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 33,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 33,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 4.34 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), एनटीपीसी (NTPC) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 1.82 फीसदी से लेकर 3.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 3.98 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 2.64 फीसदी से लेकर 3.84% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex193

2,813 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,085 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 4,123 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,813 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 1,170 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 72 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 52 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex193f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें-  IT Stocks Crashed: आईटी सेक्टर पर ट्रंप ने नहीं लगाया कोई टैरिफ, फिर क्यों शेयर धड़ाम? आगे ये है रुझान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।