Get App

Stock Market: सेंसेक्स लुढ़का! लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में धूम, निवेशकों ने ₹33,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 अप्रैल को तेज उठापटक देखने को मिली। ट्रंप के टैरिफ ऐलानों के बाद सेंसेक्स 322 अंक टूट गया। लेकिन छोटे और मझोले शेयरों की चाल इससे उलट रही। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स तो 0.76 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 35,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 4:06 PM
Stock Market: सेंसेक्स लुढ़का! लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में धूम, निवेशकों ने ₹33,000 करोड़ कमाए
Stock Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 413.31 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 3 अप्रैल को तेज उठापटक देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलानों के बाद सेंसेक्स जहां 322 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 23,250 पर पहुंच गया। लेकिन छोटे और मझोले शेयरों की चाल इससे उलट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.76 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज के कारोबार में करीब 33,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 27 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया है। इसके चलते आईटी, ऑटो, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। वहीं दूसरी फार्मा, यूटिलिटी, पावर और टेलीकॉम शेयरों में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी ने फार्मा सेक्टर को फिलहाल के लिए टैरिफ के दायरे से बाहर रखा है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 322.08 अंक या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 76,295.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 82.25 अंक या 0.35 फीसदी बढ़कर 23,250.10 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹33,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 अप्रैल को बढ़कर 413.31 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को 412.98 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 33,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 33,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें