Get App

Share Market में निवेशकों को लगी ₹43,000 करोड़ की चपत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में हुए बंद

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 31 अगस्त को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 255 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 19,250 के पास आ गया। मिडकैप शेयर भी दवाब में रहे, जिसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 43,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 3:54 PM
Share Market में निवेशकों को लगी ₹43,000 करोड़ की चपत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में हुए बंद
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 309.87 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 31 अगस्त को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 255 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 19,250 के पास आ गया। मिडकैप शेयर भी दवाब में रहे, जिसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को करीब 43,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट ऑयल एंड गैस, सर्विसेज, यूटिलिटी और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंडस्ट्रियल्स और रियल्टी शेयरों में तेजी का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 255.84 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 64,831.41 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 93.65 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 19,253.80 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति 43,000 करोड़ रुपये घटी

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 31 अगस्त को घटकर 309.87 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 30 अगस्त को 310.30 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 43 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 43 हजार रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें