Share Market Today: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने आज 2 अप्रैल को मजबूत वापसी की। सेंसेक्स 592 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,300 के पार पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। आज की तेजी की अगुआई आईटी और बैकिंग शेयरों ने की। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी तक बढ़कर बंद हुई। शेयर बाजार में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलानों से ठीक पहले आई है। ट्रंप आज देर शाम रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करने वाले हैं। व्हाइट हाउस का कहना है ये टैरिफ ऐलान तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे।
