Stock Market view : डिफेंस शेयरों में आगे भी जारी रहेगी तेजी, इन दो शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है बंपर कमाई
Stock Market view : मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर और ओवरऑल मार्केट सेटअप को देखते हुए, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की उछाल में बिकवाली की सलाह है। उनको लगता है कि कल से शुरू होने वाले हफ्ते में एक खास सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त बनाए रखेगा। उन्होंने अगले हफ़्ते के लिए अपने 2 स्टॉक पिक्स भी शेयर किए हैं
Defence Stocks Outlook : इस मजबूती के साथ,निफ्टी इंडिया डिफेंस बनाम निफ्टी का रेश्यो चार्ट डेली टाइमफ्रेम पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ऊपर चला गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि डिफेंस सेक्टर तुलनात्मक रूप से मजबूत है
Stock Market view :SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मजबूत टेक्निकल और मोमेंटम सेटअप को देखते हुए,निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स शॉर्ट टर्म में ऊपर की ओर तेजी जारी रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। ऐसे में डिफेंस शेयरों में गिरावट पर खरीदारी आती नजर आ सकती है। उनके अनुसार इस मजबूती में इजाफा करते हुए निफ्टी इंडिया डिफेंस बनाम निफ्टी का रेश्यो चार्ट डेली टाइमफ्रेम पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ऊपर चला गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि डिफेंस सेक्टर तुलनात्मक रूप से मजबूत है और यह आउटपरफॉर्मेंस के एक नए चरण में कदम रख रहा है।
उन्होंने अगले हफ़्ते के लिए ABB इंडिया और नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयर पसंद हैं। उनकी राय है कि शुक्रवार की क्लोजिंग के साथ ABB भी बोलिंगर बैंड की मिडलाइन से ऊपर चला गया है,जो कीमतों में मज़बूती और जल्द ही और तेज़ी की संभावना आने का संकेत है। जबकि, NALCO लगातार दो सेशन से ऊपरी बोलिंगर बैंड के ऊपर बंद हुआ है,जो मज़बूत खरीदारी आने और शॉर्ट टर्म में तेज़ी जारी रहने की संभावना का संकेत है।
डिफेंस शेयरों में जारी रहेगी तेजी
सुदीप शाह को लगता है कि बीते हफ्ते के दौरान अच्छे प्रदर्शन के बाद भी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और भारत डायनेमिक्स जैसे डिफेंस स्टॉक्स अगले हफ्ते भी अपना अपट्रेंड जारी रखेंगे। उनके मुताबिक निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स ने एक मज़बूत टेक्निकल ब्रेकआउट दिया है,जिससे 22 हफ़्ते का लंबा कंसोलिडेशन फ़ेज़ खत्म हो गया है और वीकली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बना है। यह ब्रेकआउट नई मज़बूती का संकेत देता है और इसके प्राइमरी अपट्रेंड के जारी रहने की पुष्टि करता है। पिछले हफ़्ते,इंडेक्स ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से काफ़ी बेहतर परफ़ॉर्म किया। ये मज़बूत सेक्टोरल मोमेंटम और लगातार बनी खरीदारी को दिखाता है।
इस मजबूती के साथ,निफ्टी इंडिया डिफेंस बनाम निफ्टी का रेश्यो चार्ट डेली टाइमफ्रेम पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ऊपर चला गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि डिफेंस सेक्टर तुलनात्मक रूप से मजबूत है और यह आउटपरफॉर्मेंस के एक नए चरण में कदम रख रहा है। इसके साथ ही सभी अहम मूविंग एवरेज बुल्स के पक्ष में हैं, और मोमेंटम इंडिकेटर्स(प्राइस और ऑसिलेटर दोनों पर आधारित)मजबूत तेजी के रुझान की ओर इशारा कर रहे हैं। इस सेटअप को देखते हुए, डिफेंस इंडेक्स शॉर्ट टर्म में अपनी तेजी जारी रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। ऐसे में डिफेंस शेयरों में गिरावट पर खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसे स्टॉक्स ने अपने हाल के सबसे निचले लेवल से ज़ोरदार तरीके से वापसी की है,जिसे वॉल्यूम में अच्छी बढ़ोतरी से सपोर्ट मिला है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी सुधार का संकेत दे रहे हैं, RSI सब-40 लेवल से तेज़ी से रिकवर हो रहा है,जो नए बुलिश मोमेंटम का संकेत है। इसके अलावा, ADX इंडिकेटर में DI+ का DI– से ऊपर ट्रेड करना, बेचने वालों के मुकाबले खरीदारों की ज़्यादा मज़बूत मौजूदगी को दिखाता है।
इन दोनों स्टॉक्स ने डेली चार्ट पर 20-डेके EMA के अपने अहम शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को भी वापस पा लिया है। जब तक वे अपने हाल के स्विंग लो से ऊपर बने रहते हैं, तब तक यह बढ़त और बढ़ सकती है।
ABB : ABB लिमिटेड ने डेली चार्ट पर 6,073–5,794 रुपए का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है। पिछले तीन सेशन में साइडवेज़ मूवमेंट के बावजूद,स्टॉक अपने 20-डे EMA से ऊपर बना रहा,जो मज़बूत शॉर्ट-टर्म सपोर्ट दिखाता है। RSI 53 से रिबाउंड हुआ है और 60 से थोड़ा ऊपर सेटल हुआ है,जो बुलिश मोमेंटम में तेज़ी का संकेत देता है।
शुक्रवार के क्लोज के साथ,स्टॉक बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन से भी ऊपर चला गया है,जो प्राइस मोमेंटम को मज़बूत करने और शॉर्ट टर्म में और तेज़ी की संभावना का संकेत देता है। इसलिए, इस शेयर में 5,850 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 6,070-6,010 रुपए के ज़ोन में स्टॉक को एक्युमेट करने की सलाह है। ऊपर की तरफ,यह शॉर्ट टर्म में 6,500 रुपए के लेवल को टेस्ट कर सकता है।
नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (National Aluminium Company) : नेशनल एल्युमिनियम कंपनी ने डेली चार्ट पर फरवरी में 392–329 रुपए का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है। ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में अच्छी बढ़ोतरी हुई,जो खरीदारों की मज़बूत हिस्सेदारी का संकेत है। RSI ऊपर जा रहा है और 60 से ऊपर चला गया है,जो बुलिश मोमेंटम के मज़बूत होने का संकेत है।
इसके अलावा,ADX इंडिकेटर पर DI+, DI– से ऊपर चला गया है,जो बेचने वालों पर खरीदारों के बढ़ते दबदबे को दिखाता है। स्टॉक लगातार दो सेशन के लिए ऊपरी बोलिंगर बैंड के ऊपर भी बंद हुआ है,जो मज़बूत खरीदारी आने और जल्द ही ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना का संकेत देता है। इसलिए,इस स्टॉक में 382 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 398-394 रुपए के ज़ोन में एक्युमुलेशन की सलाह होगी। ऊपर की तरफ, यह शॉर्ट टर्म में 430 रुपए के लेवल को टेस्ट कर सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।