Stock Market view : SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मजबूत टेक्निकल और मोमेंटम सेटअप को देखते हुए,निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स शॉर्ट टर्म में ऊपर की ओर तेजी जारी रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। ऐसे में डिफेंस शेयरों में गिरावट पर खरीदारी आती नजर आ सकती है। उनके अनुसार इस मजबूती में इजाफा करते हुए निफ्टी इंडिया डिफेंस बनाम निफ्टी का रेश्यो चार्ट डेली टाइमफ्रेम पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ऊपर चला गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि डिफेंस सेक्टर तुलनात्मक रूप से मजबूत है और यह आउटपरफॉर्मेंस के एक नए चरण में कदम रख रहा है।
