Stock Market View : मिडिल-ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल वापस 97 डॉलर पर पहुंच गया है। इससे भारतीय बाजारों के सेंटिमेंट कमजोर हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी में 125 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। उधर कल FIIs ने कैश और वायदा मिलाकर 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली की। वहीं, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई राहत पैकेज के दम पर नए शिखर पर पहुंच गया। कल के कारोबारी सत्र में US मार्केट भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। ऐसे में सवाल ये है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और इंडेक्स और शेयरों में क्या हो कमाई की रणनीति?
