Stock Market View : निफ्टी के लिए 23150 का लेवल होगा काफी अहम, इस हफ्ते इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई
Stock Market View : ऑक्टानॉम टेक और हेज्ड के फाउंडर और CEO राहुल घोष का कहना है कि अगर निफ्टी 23150 के नीचे बंद होता है इसके 23,000 की तरफ गिरने की उम्मीद है और अगला अहम सपोर्ट लेवल 22180 पर होगा। इस बात की काफी संभावना है कि निफ्टी IT इंडेक्स मई के निचले स्तर से नीचे चला जाए
Stock Market View : राहुल घोष ने कहा कि कुछ चुनिंदा PSU बैंकों में मजबूती की वजह से बैंक निफ्टी का प्रदर्शन बेहतर बना हुआ है। वीकली क्लोजिंग में'ड्रैगनफ़्लाई डोजी'पैटर्न बना है,जो बिकवाली के दबाव के कम होने का संकेत है
Stock Market View : इस समय मार्केट में सावधानी के साथ डिफेंसिव रुख बनाए रखने की जरूरत है। अगर निफ्टी 23,150 के नीचे बंद होता है तो इसके 23,000 की ओर गिरने की उम्मीद है। इसके बाद इसके लिए अगला अहम सपोर्ट लेवल 22,180 पर होगा। यह एक ऐसा जोन है जिसे वीकली'मॉर्निंग स्टार'पैटर्न और डेली'स्विंग लो'से मजबूती मिल रही है जो इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स के इंटरेस्ट का संकेत है। ये बातें ऑक्टानॉम टेक और हेज्ड के फाउंडर और CEO राहुल घोष ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कहीं हैं। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संपादिक अंश दे रहे हैं।
इस हफ्ते के लिए उन्होंने टाइटन कंपनी और फेडरल बैंक के शेयर पसंद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि टाइटन ने बुलिश कैंडलस्टिक्स के सिक्वेंस के साथ अपने 200 EMA से मजबूती से वापसी की है,जबकि फ़ेडरल बैंक के ब्रेकआउट को टेक्निकल और सेक्टर से जुड़े फ़ैक्टर,दोनों का ही सपोर्ट मिल रहा है।
क्या आपको उम्मीद है कि निफ्टी 50 इस हफ्ते 23,000 के लेवल को पार कर लेगा?
जब तक ग्लोबल संकेत बहुत ज्यादा नेगेटिव नहीं हो जाते,तब तक 23,000 का लेवल बना रहना चाहिए,लेकिन जब तक इंडेक्स चैनल के मिडपॉइंट (बीच के लेवल) पर वापस नहीं आता,तब तक ऊपर की तरफ बढ़त सीमित रहेगी। उम्मीद है कि यहां से नीचे की तरफ गिरावट सीमित रहेगी और आने वाले कुछ महीनों में ऊपर की तरफ तेजी आएगी।
इस हफ्ते के लिए आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी क्या है?
बाजार का रुख सावधानी भरा और बचके रहने वाला है। अगर निफ्टी 23,150 के नीचे बंद होता है तो 23,000 की तरफ गिरावट की उम्मीद है। इसके बाद अगला अहम सपोर्ट 22,180 पर है। यह ज़ोन वीकली'मॉर्निंग स्टार'पैटर्न और डेली'स्विंग लो'से मज़बूत हुआ है,जो इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स की दिलचस्पी का संकेत है। इसके नीचे, 22,100 का स्तर वीकली 200 EMA से मेल खाता है। बाजार आम तौर पर किसी बड़े मैक्रो कारण के बिना इस स्तर को नहीं तोड़ते हैं।
रणनीति: 22,100–22,180 के आस-पास बुलिश रिवर्सल का पक्का सिग्नल (खासकर डेली चार्ट पर बुलिश एनगल्फिंग या हैमर) मिलने तक आक्रामक लॉन्ग पोजीशन लेने से बचें। ट्रेडर्स किसी भी पोजीशनल लॉन्ग ट्रेड के लिए 23,150 के लेवल को स्टॉप-लॉस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या निफ्टी IT इंडेक्स अपने मई के निचले स्तर से नीचे जाएगा?
इसकी संभावना ज्यादा है। Nifty IT इंडेक्स ने वीकली चार्ट पर एक'बेयरिश कैंडल'बनाई है,जिसकी ऊपरी विक (wick) लंबी है और यह अपने वीकली 200 EMA के नीचे बंद हुआ है, जो स्ट्रक्चर के हिसाब से एक बड़ी गिरावट (ब्रेकडाउन) है। इससे भी जरूरी बात यह है कि मंथली चार्ट पर'हेड एंड शोल्डर्स'पैटर्न पूरा हो गया है। यह एक मज़बूत 'बेयरिश'संकेत है,जिसमें प्राइस टारगेट मौजूदा लेवल से काफी नीचे हैं। जब तक 200-वीकली EMA को फिर से हासिल करने वाली कोई मज़बूत रिवर्सल कैंडल नहीं बनती,तब तक मई के महीने के निचले स्तर (monthly low) का टूटना न सिर्फ मुमकिन है,बल्कि ऐसा लगता है कि यही सबसे बड़ी संभावना है।
क्या बैंक निफ्टी पिछले हफ्ते की बढ़त को गंवा देगा या अपने 50-डे EMA के ऊपर निकल जाएगा?
कुछ चुनिंदा PSU बैंकों में मजबूती की वजह से बैंक निफ्टी का प्रदर्शन बेहतर बना हुआ है। वीकली क्लोजिंग में'ड्रैगनफ़्लाई डोजी'पैटर्न बना है,जो बिकवाली के दबाव के कम होने का संकेत है। जबकि डेली चार्ट पर न्यूट्रल,एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) वाली कैंडल दिख रही है। इंडेक्स में'लोअर हाई'और 'लोअर लो'का पैटर्न बना हुआ है,लेकिन कैंडलस्टिक सिग्नल हल्की तेजी (बुलिश झुकाव) के साथ कंसोलिडेशन का संकेत दे रहे हैं। जिस लेवल पर नजर रखनी है,वह है 55,536। अगर इंडेक्स इसके ऊपर, यानी पिछले'लोअर हाई'के ऊपर मजबूती से बंद होता है तो यह ट्रेंड बदलने का संकेत होगा और इससे नई'लॉन्ग'बाइंग शुरू हो सकती है।
तकनीकी तौर पर REC का चार्ट मज़बूत लग रहा है। स्टॉक अपने वीकली 200 EMA तक नीचे आया है और एक मज़बूत वीकली'हैमर'पैटर्न बनाया है,जो डिमांड जोन से बाउंस का एक क्लासिक संकेत है। डेली चार्ट प'मॉर्निंग स्टार'पैटर्न बना है,जो तीन-कैंडल वाला बुलिश रिवर्सल सिग्नल है और शुरुआती टारगेट ₹357 की ओर इशारा कर रहा है। रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो भी अच्छा है।
यस बैंक में मजबूती दिख रही है,लेकिन यह ₹24 के आस-पास एक अहम रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच रहा है। यहां पहले एक'बेयरिश एनगल्फिंग कैंडल'बनी थी। यह एक ऐसा सप्लाई जोन है जिसे एक ही बार में पार करना मुश्किल होगा। जब तक शेयर ₹24 के ऊपर बंद नहीं होता,तब तक नई पोजीशन लेना सही नहीं होगा। ब्रेकआउट का इंतजार करें। इससे ऊपर जाने पर अगली चाल का संकेत मिलेगा।
यह स्टॉक बुलिश कैंडलस्टिक्स के साथ अपने 200 EMA से मजबूती से ऊपर आया है। रेजिस्टेंस पास में नहीं है,जिससे ट्रेड को आगे बढ़ने की गुंजाइश मिलती है। इसका स्ट्रक्चर तेजr जारी रहने का संकेत दे रहा है।
इसमें कई सालों का ब्रेकआउट देखने को मिला है और आस-पास कोई खास ओवरहेड रेजिस्टेंस नहीं है। बैंकिंग सेक्टर में तेजी का रुझान है जिसे बैंक निफ्टी की मजबूती से और बल मिला है। इसलिए फेडरल बैंक के ब्रेकआउट को टेक्निकल और सेक्टर,दोनों का ही सपोर्ट मिल रहा है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।