दिग्गज निवेशक विजय केडिया बाजार के मौजूदा लेवल पर नया पैसा नहीं लगाना चाहते हैं। वे अपनी "खुद की शांति" के लिए इस स्तर पर निवेश नहीं करना चाहते हैं। सोमवार को सीएनबीसी-टीवी18 के साथ एक खास बातचीत में केडिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे मार्केट में तटस्थ रहकर और दलाल स्ट्रीट पर होने वाली हालिया घटनाओं का आनंद लेकर खुश हैं। बता दें कि आज मुनाफावसूली के बीच शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। 10 जुलाई को बाजार ने नए रिकॉर्ड हाई को छू लिया लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। सेंसेक्स 426 अंक टूटकर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 24350 से नीचे आ गया है।
