Stock Market : एक अन्य उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के दौरान बाजार जैसे-तैसे बढ़त के साथ बंद हो सका। टेक्नोलॉजी, मेटल, कैपिटल गुड्स और तेल और गैस सेक्टर हरे निशान में बने रहे। वहीं, हेल्थकेयर, ऑटो और चुनिंदा एफएमसीजी स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली। मिलेजुले तिमाही नतीजे, यूनियन बजट (Union Budget 2023) से कोई बड़ी उम्मीदें नहीं होने, एफआईआई की बिकवाली, फेड के सख्त रुख और चीन की तरफ से उम्मीदों के कारण बाजार एक रेंज में बने हुए हैं। एक्सपर्ट्स ने कहा कि सोमवार को बाजार सबसे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा।
