Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि10 दिन की गिरावट के बाद कल बड़ी रैली हुई है। कल की रैली चौतरफा थी। ज्यादातर सेक्टर्स दिन के शिखर के करीब बंद हुए। Adv/Dec भी कल काफी अच्छा था। FIIs की बिकवाली की रफ्तार भी कुछ कम हुई। FIIs ने कैश में कम बेचा, फ्यूचर्स में खरीदा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि रिलीफ रैली चल सकती है। अगर रैली चली तो 22,470-22,600 तक जाने की जगह है, लेकिन 22,470-22,600 पर रैली फेल हुई तो बड़ा निगेटिव होगा। कल निफ्टी IT के दम पर बाजार चला था, आज शायद बैंक, NBFC लीड करें। मिडकैप और स्मॉलकैप में इस रैली में फंसी पोजीशन से निकलें।
