Get App

Stock Markets: एक झूठी खबर ने अमेरिकी मार्केट में भरी हवा, इंडिया में ऐसा हुआ तो क्या होगा?

7 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट ओपन होने के कुछ ही देर बाद निवेशकों के चेहरे पर खुशियां दिखीं। अमेरिकी मार्केट के प्रमुख सूचकांकों में अचानक बड़ी तेजी आई। इससे निवेशकों का पैसा करीब 2.5 लाख करोड़ डॉलर बढ़ गया। लेकिन, जैसे ही इस खबर के झूठी होने की पुष्टि हुई बाजार के प्रमुख सूचकांक तेजी से गिर गए

Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 1:11 PM
Stock Markets: एक झूठी खबर ने अमेरिकी मार्केट में भरी हवा, इंडिया में ऐसा हुआ तो क्या होगा?
7 अप्रैल को झूठी खबर से अमेरिकी मार्केट ओपन होने के बाद जो Dow Jones 37,250 पर चल रहा था, वह एक पल में 38,706 प्वाइंट्स पर पहुंच गया।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट में 7 अप्रैल को जो हुआ, उसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। एक झूठी खबर ने मार्केट की दिशा बदल दी। बिकवाली की वजह से भारी दबाव में चल रहे अमेरिकी मार्केट्स अचानक चढ़ने लगे। कुछ इनवेस्टर्स को लगा कि मार्केट के 'अच्छे दिन' लौट आए हैं। अब तो फिर से उनके निवेश की वैल्यू आसमान में पहुंच जाएगी। अमेरिकी मार्केट में इस साल आई गिरावट की वजह से निवेशकों को काफी लॉस उठाना पड़ा है। 2025 में अब तक अमेरिकी मार्केट के प्रमुख सूचकांक 10 से 20 फीसदी तक गिरे हैं। ऐसे में झूठी खबर ने इनवेस्टर्स को बड़ी राहत दी। लेकिन, जैसे ही व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई पेश की गई, निवेशकों का उत्साह फिर से निराशा में बदल गया।

झूठी खबर में टैरिफ टलने की बात कही गई थी

इस झूठी खबर में यह कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी टैरिफ पॉलिसी (Trump Tariff) को 90 दिन के लिए टालने का फैसला लिया है। ट्रंप ने 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया था। कुछ टैरिफ लागू हो चुके हैं तो कुछ 9 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं। चीन के अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के जवाब में अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इससे 4 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। इसका असर 7 अप्रैल को इंडिया सहित बाकी बाजारों पर पड़ा। बाजार के प्रमुख सूचकांक क्रैश कर गए।

अमेरिका मार्केट ओपन होने के बाद अचानक चढ़ने लगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें