Get App

Small Cap stocks: इन स्मॉलकैप शेयरों ने किया कमाल, गिरावट के बीच दिया 20 फीसदी तक रिटर्न

मार्केट रिजल्ट सीजन में प्रवेश कर गया है। आईटी कंपनी टीसीएस का रिजल्ट आ गया है। ऐसा लगता है कि कंपनी के प्रदर्शन पर बढ़ते ट्रेड टेंशन का असर पड़ा है। इंडिया और अमेरिका के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है। उधर, फूड की कीमतों में नरमी से इनफ्लेशन में और नरमी आने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 4:00 PM
Small Cap stocks: इन स्मॉलकैप शेयरों ने किया कमाल, गिरावट के बीच दिया 20 फीसदी तक रिटर्न
हफ्ते के अंत में मार्केट्स में आई तेजी ने निवेशकों का लॉस कम कर दिया। बीएसई सेंसेक्स में 207 यानी 0.27 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी 0.33 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

इस हफ्ते स्टॉक मार्केट्स हल्की कमजोरी के साथ हुए। हफ्ते के अंत में मार्केट्स में आई तेजी ने निवेशकों का लॉस कम कर दिया। बीएसई सेंसेक्स में 207 यानी 0.27 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी 0.33 फीसदी गिरकर बंद हुआ। सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में आई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 3 फीसदी गिरा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब भी मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर बना हुआ है।

टैरिफ टलने की खबर से मिली राहत

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि इस हफ्ते काफी उतारचढ़ाव के बाद इंडियन मार्केट्स टैरिफ टलने की खबर से बड़ी गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। आईटी, मेटल और कैपिटल गुड्स शेयरों में तेजी देखने को मिली। हालांकि बाजार की नजरें अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टकराव पर लगी हैं। अगर टकराव बढ़ता है तो मार्केट का सेंटिमेंट फिर से खराब हो जाएगा।

दिखेगा चौथी तिमाही के नतीजों का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें