Stock Markets Budget 2026: आज तो सेंसेक्स 1546 प्वाइंट्स गिरा, क्या सोमवार को भी बाजार में मचेगा कोहराम?

1 फरवरी को सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा गिरा, जबकि निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इससे निवेशकों को एक दिन में करीब 11 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में एसटीटी बढ़ाने का ऐलान स्टॉक मार्केट्स को पसंद नहीं आया

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement
कैपिटल मार्केट, डिफेंस और पीएसयू बैंक स्टॉक्स में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का यूनियन बजट स्टॉक मार्केट को पसंद नहीं आया। सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा गिरा, जबकि निफ्टी 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इससे निवेशकों को एक दिन में करीब 11 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में एसटीटी बढ़ाने का ऐलान स्टॉक मार्केट्स को पसंद नहीं आया। सवाल है कि क्या सोमवार को भी बाजार में कोहराम मचेगा?

निफ्टी के लिए क्या है सपोर्ट का लेवल?

SBI Securities के हेड (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च) सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी के लिए 24,700-24,650 की रेंज में स्ट्रॉन्ग सपोर्ट दिख रहा है। अगर निफ्टी इस रेंज से नीचे चला जाता है तो यह पहले 24,500 तक गिरेगा। उसके बाद 24,350 तक जा सकता है। तेजी की स्थिति में निफ्टी के लिए 24,950-25,000 पर अगला रेसिस्टेंस दिख रहा है।


बैंक निफ्टी को कहां मिलेगा सपोर्ट?

शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी पर भी 1 फरवरी को बड़ा दबाव दिखा। यह 20-डे और 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेजेज के नीचे चला गया। इससे शॉर्ट टर्म में बैंक निफ्टी में कमजोरी का ट्रेंड दिख रहा है। 57,800-57,700 की रेंज में बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। अगर यह 57,700 के नीचे चला जाता है तो पहले 57,200 और उसके बाद 56,500 तक गिर सकता है। तेजी की स्थिति में इसके लिए 59,000-59,100 पर रेसिस्टेंस है।

कैपिटल मार्केट, डिफेंस और पीएसयू बैंक स्टॉक्स की पिटाई

कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च के हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार के प्रमुख सूचकांकों में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। निफ्टी 1 फरवरी को 495 अंक गिरा, जबकि सेंसेक्स 1,546 अंक गिरा। ज्यादातर सेक्टर्स के इंडेक्स गिरकर बंद हुए। कैपिटल मार्केट, डिफेंस और पीएसयू बैंक स्टॉक्स में तो 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: Budget 2026: निर्मला सीतारमण के बजट से इन सेक्टर्स के शेयर पकड़ेंगे रफ्तार

टेक्निकल इंडिकेटर्स के संकेत निगेटिव या पॉजिटिव?

उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को सत्र के बाद वाले हिस्से में मार्केट में कुछ रिकवरी देखने को मिली। डेली चार्ट्स पर सूचकांकों में लॉन्ग बेयरिश कैंडल दिख रहा है। इनमें 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार हो रहा है। टेक्निकल नजरिए से यह निगेटिव संकेत है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म में बाजार में उतारचढ़ाव बना रह सकता है। उन्होंने इनवेस्टर्स को लेवल-बेस्ड ट्रेडिंग की सलाह दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।