Stock Markets: एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयरों पर जताया भरोसा, नोट करें टारगेट प्राइस और स्टॉपलॉस

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। 8 अप्रैल को जबर्दस्त तेजी के अगले दिन बाजार पर बिकवाली दबाव देखने को मिला। ऐसे में निवेशकों के लिए निवेश करना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ शेयरों में कमाई के मौके हैं

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते ने आज हेल्थकेयर सेक्टर पर भरोसा जताया है। उन्होंने मैक्स हेल्थकेयर में खरीदारी की सलाह दी है।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। 8 अप्रैल को जबर्दस्त तेजी के अगले दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। इनवेस्टर्स को यह समझ नहीं आ रहा कि अभी किन शेयरों पर दांव लगाने से कमाई होगी। CNBC-आवाज के खास शो 'चार का चौका' में मार्केट एक्सपर्ट्स ने 9 अप्रैल को चार दमदार स्टॉक्स की पहचान की है। इनमें हॉस्पिटल, मेटल, पावर और मिडकैप सेगमेंट के शेयर शामिल हैं। आप आज इन एक्सपर्ट पिक्स पर दांव लगा सकते हैं।

1. सस्ता ऑप्शन: Max Healthcare

मार्केट एक्सपर्ट राजेश सतपुते ने आज हेल्थकेयर सेक्टर पर भरोसा जताया है। उन्होंने मैक्स हेल्थकेयर में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इसका 960 का कॉल ऑप्शन खरीदें। 12:30 बजे इसका भाव 961 रुपये चल रहा था। इसे 28 रुपये के करीब खरीदा जा सकता है। स्टॉपलॉस 22 रुपये होगा। टारगेट 40 रुपये होगा।

2. F&O सुपरस्टार: Hindalco


मार्केट एक्सपर्ट शिवांगी ने मेटल सेक्टर में हिंडाल्को को अपनी पसंद बताया है। स्टॉक में पिछले 9 ट्रेडिंग सेशन से 'हायर बॉटम' स्ट्रक्चर बन रहा है और ओपन इंटरेस्ट (OI) में 3% से ज्यादा की बढ़त देखी गई है। इसका टारगेट प्राइस ₹1020 होगा। स्टॉपलॉस ₹960 रुपये पर लगाना होगा।

3. चार्ट का चमत्कार: Power Grid

दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश गाबा को पावर ग्रिड का चार्ट काफी आकर्षक लग रहा है। उन्होंने इसे एक 'पावरफुल' पिक बताया है। इसका करेंट मार्केट प्राइस 298.20 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 303 रुपये होगा।

4. मिडकैप फंडा: Action Construction Equipment

मार्केट एक्सपर्ट अमरीश जी ने मिडकैप सेगमेंट से कंस्ट्रक्शन और एग्रीकल्चर मशीनरी बनाने वाली दिग्गज कंपनी ACE को चुना है। कंपनी का टावर क्रेन और मोबाइल क्रेन मार्केट में भारी दबदबा है। इस कंपनी को डिफेंस सेक्टर से ₹420 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ा रही है। इससे कंपनी को फायदा होगा। 1,114 रुपये के टारगेट के साथ इस शेयर को खरीदा ज सकता है।

यह भी पढ़ें: Top Technical Picks: कमजोर बाजार में भी शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल हिंदी कोई निवेश सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में निवेश में रिस्क है। निवेश से पहले आपको अपने वित्तीय सलाहकार या सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए। किसी भी निवेश से पहले खुद रिसर्च करना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।