Top Technical Picks: कमजोर बाजार में भी शानदार टेक्निकल सेटअप वाले ये शेयर चमका सकते हैं आपकी किस्मत
Top Technical Picks: एंजेल वन रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट पर शेयर में खरीदारी लौटी है। NAM INDIA में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिला है। 200 DMA के ऊपर जोरदार ब्रेकआउट देखने को मिला है। एक ही कैंडल में 50 DMA, 100 DMA पार हो गया है
Top Technical Picks : HDFC BANK में मार्च 2020 से चल रहे एंकर्ड VWAP से शानदार रिवर्सल देखने को मिला है। शेयर 200 WMA दोबारा हासिल करने के कगार पर है
Top Technical Picks : सीजफायर पर बने सस्पेंस और ट्रंप के पश्चिम एशिया में सेना के बने रहने वाले बयान से 9 अप्रैल को बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23850 के आसपास दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट कमजोर हुआ है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX में हल्की बढ़त है। एंथ्रोपिक की ओर से नया मॉडल लॉन्च करने से IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी फिसला है। IT में इन्फोसिस,LTIM और परसिस्टेंट 2 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं।
IT के अलावा रियल्टी,NBFCs और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में भी दबाव। रियल्टी में DLF,गोदरेज प्रॉपर्टीज और NBCC 2% गिरे हैं। वहीं मेटल और फार्मा में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। डिफेंस शेयरों में भी खरीदारी का मूड दिख रहा है। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूत दिख रहा है। कोचीन शिपयार्ड और गार्डनरीच 3 फीसदी उछले हैं। दूसरे डिफेंस शेयरों में भी जोश हाई है। उधर LNG खरीद पर रूस ने बड़ा डिस्काउंट दिया है। एशियाई खरीदारों को रूस से LNG खरीदने पर 40 फीसदी की छूट मिलेगी। इस खबर के बाद पेट्रोनेट LNG में निचले स्तरों से रिकवरी आई है।
टेक्निकल चार्ट पर खास नजर आ रहे शेयर
मिड स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज/निफ्टी रेशियो चार्ट
मिड स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। मिड स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस शेयर वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। यह इंडेक्स चार्ट पर एक साल के ट्रेंडलाइन सपोर्ट से आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी मिड स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स में 30 शेयर शामिल किए गए हैं।
ANGEL ONE: मिड स्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में सबसे मजबूत
एंजेल वन रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टी टाइमफ्रेम पर इंडेक्स का सबसे मजबूत शेयर है। 200 WMA के बेहद अहम सपोर्ट पर शेयर में खरीदारी लौटी है। 4 हफ्ते से शेयर में HIGHER HIGHs, HIGHER LOWs बने हैं। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA, 100 WMA पार हो गया है। इसमें 6 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम नजर आया है। OI एक तिमाही के निचले स्तर पर है। इसमें वायदा में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
AU BANK: शानदार ब्रेकआउट
AU BANK में तेजी का जोरदार मोमेंटम लौटा है। 200 DMA सपोर्ट पर खरीदारी लौटी है। एक ही कैंडल में 50 DMA, 100 DMA पार हो गया है। करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट-कवरिंग आई है।
HDFC BANK: शानदार रिवर्सल
HDFC BANK में मार्च 2020 से चल रहे एंकर्ड VWAP से शानदार रिवर्सल देखने को मिला है। शेयर 200 WMA दोबारा हासिल करने के कगार पर है। इसमें जोरदार डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। कल 4.17 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी। वायदा में पिछले 4 सत्रों से शेयर में शॉर्ट-कवरिंग नजर आई है।
NAM INDIA: तेजी का मोमेंटम
NAM INDIA में तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिला है। 200 DMA के ऊपर जोरदार ब्रेकआउट आया है। एक ही कैंडल में 50 DMA, 100 DMA पार हो गया है। 5 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में जोरदार लॉन्ग बिल्ड-अप हुआ है।
SAMVARDHANA MOTHERSON: शानदार रिवर्सल
इस स्टॉक में लगातार 5 हफ्ते की गिरावट के बाद तेजी लौटी है। 50 WMA, 100 WMA सपोर्ट से शानदार रिवर्सल देखने को मिला है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। वायदा में तीन दिनों से शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बिल्ड-अप हुआ है।
बेहद मजबूत बाजार में भी यह शेयर फिसला है। शेयर एक ही कैंडल में 10 DEMA, 20 DEMA के नीचे आ गया है। OI एक तिमाही की ऊंचाई पर है। ओपन इंटरेस्ट एक ही दिन में 20% बढ़ा है। वायदा में आक्रामक शॉर्ट बिल्ड-अप नजर आया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।